---विज्ञापन---

नोएडा में VIP मेहमानों की होगी एंट्री, ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान किया तैयार

Noida News: नोएडा में वीआईपी मूवमेंट के चलते यह डायवर्जन लागू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सोमवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शहर में रहेंगी।

---विज्ञापन---

Noida News: नोएडा में सोमवार से VIP मेहमानों की एंट्री शुरू होगी। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया है। सोमवार से इसे लागू कर दिया जाएगा। शहर में सोमवार और मंगलवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।

23 और 24 जून को रहेगा डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शहर में 23 और 24 जून के कुछ समय के लिए प्रमुख डायवर्जन किया जाएगा। VIP मूवमेंट के चलते यह डायवर्जन लागू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सोमवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शहर में रहेंगी। उप राष्ट्रपति और राज्यपाल एक निजी कार्यक्रम की बैठक में शामिल होंगें। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम देर शाम तक चल सकता है।

---विज्ञापन---

इन स्थानों पर रहेगा डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 23–24 जून को सेक्टर-62, सेक्टर-60 अंडरपास चौक, एलिवेटिड रोड, सेक्टर-18, सेक्टर-37, सेक्टर-44 गोलचक्कर, चरखा गोलचक्कर, मयूर स्कूल गोलचक्कर, सेक्टर-126 और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर चिल्ला/डीएनडी, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, गलगोटिया कट एवं एक्सपोमार्ट गोलचक्कर, परीचौक, आईएफएस विला गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर आदि स्थानों पर अल्प समय के लिए वाहनों का आवागमन में बदलाव होगा।

हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी

डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि आपातकालीन वाहनों पर इस डायवर्जन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके साथ साथ किसी समस्या या जानकारी के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई। वहीं, यातायात पुलिस ने यातायात सम्बन्धी समस्या होने पर जानकारी के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया गया है।

---विज्ञापन---

इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में 23 और 24 जून को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक कार्यक्रम में देशभर के 300 से अधिक कुलपति, निदेशक और उच्च शिक्षा विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य है – भारत की भूमिका को केंद्र में रखते हुए भविष्य की उच्च शिक्षा की रूपरेखा तैयार करना। इसी कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति औरउत्तर प्रदेश की राज्यपाल शामिल होंगीं।

First published on: Jun 21, 2025 10:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola