हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Noida News: ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, शहर की सड़कों पर अब नहीं लगेगा जाम

Noida News: नोएडा में विभिन्न सेक्टरों की सड़कों पर कई बैंक्वेट हॉल मौजूद हैं। शाही समारोह के दौरान इन सड़कों पर अक्सर भीषण जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस ने इस समस्या से निपटने के लिए बैंक्वेट हॉल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
traffic police and barat

Noida News: नोएडा में शादी समारोह के दौरान सड़कों पर जाम लग जाता है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस समस्या से निपटने के लिए बैंक्वेट हॉल पर एक्शन लिया। ट्रैफिक पुलिस ने शहर की व्यस्त सड़कों पर मौजूद बैंक्वेट हॉल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। साथ ही अथॉरिटी और डीएम को भी पत्र लिखकर बैंक्वेट हॉल प्रबंधन पर सख्ती बरतने का आग्रह किया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगर अथॉरिटी और डीएम इन पर सख्ती करते हैं तो इन सड़कों पर जाम लगना खत्म हो जाएगा।

जाम लगने पर होगी कार्रवाई

शहर में विभिन्न सेक्टरों की सड़कों पर कई बैंक्वेट हॉल मौजूद हैं। शाही समारोह के दौरान इन सड़कों पर अक्सर भीषण जाम लगता है। कभी-कभी यह जाम कई किलामीटर तक लग जाता है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम की समस्या को लेकर सड़क किनारे मौजूद बैंक्वेट हॉल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि शादी समारोह के दौरान सड़क पर जाम नहीं लगना चाहिए। ऐसे में यदि जाम लगता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक्विट हॉल प्रबंधक की होगी।

विज्ञापन

इन सड़कों पर लगता है जाम

ट्रैफिक पुलिस ने साथ ही नोएडा अथॉरिटी और डीएम को भी पत्र लिखकर बैंक्विट हॉल प्रबंधन पर सख्ती बरतने के लिए आग्रह किया है। जाम की ये स्थित नोएडा के सेक्टर-53,71,72,73 है। यहां नोएडा के सबसे ज्यादा बैंक्विट हॉल है। साथ ही ये नोएडा की मुख्य सड़क एमपी-3 है। यहां पीक आवर में हैवी ट्रैफिक रहता है।

विज्ञापन

पार्किंग में ही वाहनों को खड़े खड़ा

डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव ने बताया कि सर्दी के सीजन में भी 16 बैंक्विट हॉल प्रबंधक को नोटिस जारी किया था। इस बार फिर से भी को नोटिस भेजा गया है। बैंक्विट हाल प्रबंधक को कहा गया कि वो अपनी पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करवाए। सड़क पर कोई भी वाहन पार्क नहीं होना चाहिए। अक्सर सड़क पर खड़े वाहन ही जाम का कारण बनते है। इसके अलावा अथॉरिटी और प्रशासन को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola