Noida Traffic Guidelines: नोएडा के इन रास्तों पर लेन बदलना पड़ेगा भारी! कितना जुर्माना, देखें एडवाइजरी

Noida Traffic News Guidelines: नोएडा में वाहन चलाते समय लेन चेंज करने के नए नियम लागू किए गए हैं, जिनका उल्लंघन करने पर 1500 रुपये का जुर्माना लग सकता है। जानिए किन रास्तों पर ये निमम लागू किए गए हैं?

Noida Traffic Guidelines
विज्ञापन

Noida Traffic News Guidelines: सड़कों पर हादसे और जाम की समस्या को कम करने के लिए कई नियम बनाए जाते हैं। हाल ही में नोएडा में भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुछ नियम बनाए गए हैं। जो इन नियमों का पालन नहीं करेगा उसे जुर्माना भरना होगा। अगर आप भी नोएडा में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, नोएडा में कई रास्तों पर लेन बदलने पर कुछ नए नियम बनाए गए हैं, जिनका उल्लंघन करने पर 1500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। जानिए यह नए नियम किन रास्तों पर लागू किए गए हैं।

कौन से हैं वो तीन रास्ते?

यातायात पुलिस ने इन तीनों क्षेत्रों में सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिसमें चरखे से कालिंदी कुंज मोड़ तक, GIP और महामाया की ओर जाने वाला कट और दलित प्रेरणा स्थल के पास का क्षेत्र शामिल होगा। नए नियम के मुताबिक, चरखा से कालिंदी कुंज की ओर जाने वाली गाड़ियों को 100 मीटर पहले लेन बदलनी होगी। वहीं, GIP से महामाया जाने वाली गाड़ियां लेफ्ट ओर चलेंगी। वहीं, DND और चिल्ला की ओर जाने वाली गाड़ियां राइट साइड चलेंगी।

विज्ञापन

कितना जुर्माना लगेगा?

इस बीच जल्दी के चक्कर में जो लोग रास्ते पर बीच में से ही लेन बदल लेते हैं, उनको परेशानी हो सकती है। मोड़ या कट पर लेन बदलना उल्लंघन माना जाएगा। जिससे उनपर 1500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। लेन बदलने वाले क्षेत्रों में गाड़ियों की निगरानी के लिए टीम तैनात की जाएगी। आने वाले समय में यह नियम दूसरे रास्तों पर भी लागू किया जा सकता है।

ट्रैफिक पुलिस ने इस नियम की सख्ती के लिए कई मोड़ों पर साइनबोर्ड भी लगाए हैं। जिससे यहां पर लगने वाले जाम को कम किया जा सके। साथ ही इससे हादसों में भी कमी आएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ