Noida Traffic: यूपी के नोएडा में जाम का लगना कोई नई बात नहीं है। उसमें भी कुछ रास्ते तो ऐसे हैं, जहां आपको हर वक्त जाम मिल सकता है। इसमें ही एक Sec 62 वाली मेन रोड है, जहां लोग जाने से भी डरते हैं, क्योंकि वहां के हर रोज के जाम ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। आज भी वैसा ही हाल था या कह लें आम दिनों से भयंकर। शुक्रवार सुबह जब सभी ऑफिस जाने के लिए घर से निकले तो Sec 62 के मेट्रो पर आते ही उनके वाहन हल्के पड़ गए। उन्हें इस बात जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि अभी उन्हें कई किलोमीटर तक रेंगते हुए ही जाना होगा।
हालांकि, ट्रैफिक पुलिस भी सतर्कता से काम करती है, लेकिन वाहनों का दबाव कह लें या कुछ और, जाम लोगों के जीवन में एक बड़ी परेशानी बन गया है। जिस दिन बारिश हो जाए उस दिन तो जाम का लगना तय है। लोगों को सड़कों पर भरे पानी की समस्या से भी जूझना पड़ता है। लेकिन आज जाम की वजह कुछ और थी। Sec 62 से नोएडा अंदर की ओर जा रहे वाहन Sec 59 से आगे तक परेशान रहे। दरअसल, SEC 59 मेट्रो की थोड़ी सी ही आगे अंडरपास बाधित था। इस कारण सभी वाहनों को लेफ्ट लेते हुए आगे से गाड़ी मोड़कर लानी पड़ी। इससे ना सिर्फ 62 से आने वाले लोगों को परेशानी हुई बल्कि उस अंडरपास के पास के सभी रास्तों पर जाम लग गया।
क्या है जाम लगने का कारण?
बता दें कि SEC 59 मेट्रो के आगे जो अंडरपास बाधित था वहां शुरुआत में ही एक भारी वाहन रुका हुआ है। अज्ञात कारणों से बड़े ट्रक पर लदा माल सड़क पर आ गया, जिस कारण पीछे घंटों का लंबा जाम लग गया। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस के जवान भी वहां मौजूद हैं, लेकिन जाम में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच रास्ते में कई वाहन रुक गए व चलना बंद हो गए।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
13 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
18 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
19 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
19 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
21 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
22 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
22 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
23 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines