Noida Traffic Advisory: 1 फरवरी से इंडिया एक्स्पो सेंटर में प्रिंट पैक इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। इस दौरान अगर आप घर से बाहर निकलने का सोच रहे हैं, तो एक बार नोएडा ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी देख लें। कार्यक्रम को देखते हुए कई रूट्स पर डायवर्जन लागू किया गया है। इस प्रोग्राम में हर दिन 10 से 15 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। जिसकी वजह से ट्रैफिक की समस्या आ सकती है। इसी को देखते हुए डायवर्जन का फैसला लिया गया है। देखिए एडवाइजरी।
प्रिंट पैक इंडिया कार्यक्रम
इंडिया एक्स्पो सेंटर में आज से प्रिंट पैक इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हर दिन हजारों लोग शामिल होंगे, जिसकी वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने 1 से 5 फरवरी तक रूट डायवर्जन का ऐलान किया है। अगर आप भी इन 5 दिनों में बाहर जाने का सोच रहे तो एक बार एडवाइजरी देख लें।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने राजी हुए 5,800 किसान, जानिए अभी कहां अटकी है बात?
ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट
ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि सभी को सूचित किया जाता है कि एक्स्पो सेंटर में प्रिंट पैक इंडिया कार्यक्रम होगा। जिसको देखते हुए एक्सपोमार्ट गोलचक्कर पर यातायात प्रभावित हो सकता है। गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होकर आईएफएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाली गाड़ियां एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर होते हुए एलजी गोलचक्कर से जगतफार्म या 130 मीटर रोड से होती हुई अपनी मंजिल तक जा सकेंगे।
पार्किंग की व्यवस्था
इसके अलावा जो लोग प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जा रहे हैं, उनके लिए पार्किंग के इंतजाम किए गए हैं। आने वाले लोग अपनी गाड़ियां नासा गोलचक्कर के अन्दर पार्क करने के बाद प्रोग्राम में जा सकते हैं। जब तक प्रोग्राम का आयोजन होगा तक तक के लिए एक्स्पो मार्ट के पास ज्यादा संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। हालांकि इन रास्तों पर इमरजेंसी गाड़ियों को निकाला जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: Ghaziabad Cylinder Blast: गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग, रुक-रुककर फट रहे सिलेंडर
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
11 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
15 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
20 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
20 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
22 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines