नोएडा में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में MBA के एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में तीनों मामलों में आत्महत्या की बात सामने आई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है.
22वीं मंजिल से गिरने के बाद MBA छात्र की मौत
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 स्थित जेपी अमन सोसायटी में 26 वर्षीय मौर्य पटेल की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, मौर्य ने सोसायटी की 22वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी. नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मौर्य मूल रूप से मेरठ के नौचंडी इलाके के रहने वाले थे. वह सोसायटी में एक दोस्त के साथ रहते थे और एमिटी यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई कर रहे थे. साथ ही वह ऑनलाइन काम भी करते थे. पुलिस के मुताबिक, पढ़ाई और परीक्षा पास नहीं कर पाने को लेकर वह तनाव में थे. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घर में 26 वर्षीय युवक की मौत
दूसरी घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र की है. यहां 26 वर्षीय आकाश की भी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, आकाश ने अपने घर में आत्महत्या की. सूरजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आकाश मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले थे और नोएडा में रह रहे थे. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उन्होंने यह कदम क्यों उठाया.
बीमारी के चलते तनाव में थी महिला
तीसरी घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की कुलेसरा कॉलोनी में हुई. यहां बिहार के जमुई की रहने वाली आंचल की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, आंचल पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और इसी वजह से मानसिक तनाव में थीं. बुधवार सुबह उन्होंने अपने घर में आत्महत्या कर ली.
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines