Noida Traffic Advisory: नोएडा में वाहन चालकों के लिए काम की खबर हैं. नोएडा पुलिस द्वारा दशहरे को त्योहार को लेकर जिले में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. पुलिस द्वारा 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से 2 अक्टूबर तक रूट डायवर्जन किया गया है. पुलिस के अनुसार नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए नोएडा, रामलीला मैदान सेक्टर-62, महर्षि आश्रम नोएडा में रामलीला, रावण दहन के आयोजन तक लिखित मार्गों पर यातायात डायर्वजन लागू किया जाएगा. इस दौरान चिकित्सीय, फायर सर्विस वाहनों को इस प्रतिबंधित से मुक्त रखा जाएगा. इसके अलावा पुलिस ने किसी भी तरह की असुविधा होने पर वाहन चालकों के लिए हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है. वहीं आयोजन के दौरान मार्गो पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार पूरी तरह से बन्द रहेंगे.
नोएडा स्टेडियम सैक्टर-21ए पर यह रहेगी व्यवस्था
01- सेक्टर-12/22/56 से स्टेडियम की ओर स्टेडियम चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.
02- सेक्टर-10/21 यू-टर्न से स्टेडियम की ओर सेक्टर-12/22/56 तिराहा तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.
03- सेक्टर-8/10/11/12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
04- सेक्टर-31/25 चौक से सेक्टर-21/25 मोदी मॉल चौक होकर स्टेडियम चौक, सेक्टर-8/10/11/12 चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
05- मैट्रों अस्पताल चौक से सेक्टर-12/22 चौक होकर एडॉब, रिलाइन्स चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
06- कोस्ट गार्ड तिराहा सेक्टर-24 से एनटीपीसी अण्डरपास के ऊपर यू-टर्न लेकर सेक्टर-12/22 चौक तक और सेक्टर-32 की ओर से एनटीपीसी अण्डरपास के आरम्भ से सेक्टर-12/22 चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
07- सेक्टर-20/21/25/26 जलवायु विहार चौक से सेक्टर-21/25 मोदी मॉल चौक से एडॉब चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
08- सेक्टर-22/23/24 थाना सेक्टर-24 तिराहा से एडॉब, रिलाइन्स चौक, सेक्टर-21/25 मोदी मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
यह भी पढ़ें- नोएडा में युवक ने खुद के अपहरण का रचा षडयंत्र, मांगी 20 लाख की फिरौती, वजह जानकर पुलिस भी हैरान
यह रहेगा डायर्वजन
01- रजनीगंधा चौक की ओर से सेक्टर-12/22/56 तिराहा की ओर होकर जाने वाले वाहन सेक्टर-10/21 यू-टर्न से जलवायु विहार चौक से निठारी होकर सेक्टर-31/25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड होते हुए जा सकेंगे.
02- सेक्टर-12/22/56 तिराहा से स्टेडियम चौक की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-57 चौराहा, गिझौड चौक से सेक्टर-31/25 चौक होकर जा सकेंगे.
03- सेक्टर-12/22/56 तिराहा से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-12/22/56 तिराहा से मैट्रों अस्पताल चौक, सेक्टर 8/10/11/12 चौक से हरौला, झुण्डपुरा चौक होकर जा सकेंगे.
04- डीएम चौक व जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल चौक, एडॉब, रिलाइन्स चौक की ओर जाने वाले वाहन जलवायु विहार चौक से निठारी, सेक्टर-31/25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड चौक होकर जा सकेंगे.
05- सेक्टर-54 चौकी तिराहा से एडॉब, रिलाइन्स चौक होकर जलवायु विहार चौक की ओर जाने वाले वाहन गिझौड चौक से सेक्टर-31/25 चौक, निठारी होकर जा सकेंगे.
स्टेडियम में यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
स्टेडियम में रमलीला के दौरान विशिष्ट, अतिविशिष्ट महानुभावों के वाहन की गेट नंबर 07 से एन्ट्री और एग्जिट होगी. वहीं पासधारक वाहनों की गेट नंबर 03 से एन्ट्री व गेट नं0 04 से एग्जिट होगी. इसके अलावा सामान्य पार्किग को एडोब कम्पनी के पास खाली ग्राउण्ड में फ्री पार्किंग व्यवस्था की गई है. पैदल व्यक्तियों के लिए गेट नंबर 7 और 8 को छोडकर सभी गेट से आने जाने की व्यवस्था होगी.
सेक्टर-62 पर रामलीला को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था
01- आवश्यकता पड़ने पर सेक्टर-62 चौकी की ओर से वैल्यू बाजार, फोर्टिस की ओर जाने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा. यह वाहन सेक्टर-59 तिराहा (पूर्व में मामूरा चौक) होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
02- आवश्यकता पड़ने पर वैल्यू बाजार सेक्टर-62 तिराहा से सेक्टर-62 चौकी की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा. यह वाहन सेक्टर-59 तिराहा (पूर्व में मामूरा चौक) होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
03- आवश्यकता पड़ने पर सीडेक सी-32 कम्पनी की ओर से पीएमओ की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा. यह वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
04- आवश्यकता पड़ने पर पीएमओ की ओर से सीडेक सी-32 कम्पनी की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा. यह वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
महर्षि आश्रम भंगेल रामलीला, दशहरा को लेकर व्यवस्था
01- लोटस ब्लू वर्ड रेड लाईट से महर्षि आश्रम चौक होकर सेक्टर-110 की ओर जाने वाले यातायात को लोटस ब्लू वर्ड रेड लाईट से प्रतिबन्धित किया जायेगा. यह वाहन लोटस ब्लू वर्ड रेड लाईट से हाजीपुर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
02- सेक्टर-82, गेझा, यथार्थ हॉस्पिटल सेक्टर-110 तिराहा, फेस-2 से महर्षि आश्रम चौक की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर-110 यर्थाथ हॉस्पिटल तिराहा, पुलिस चौकी सेक्टर-110 से प्रतिबन्धित किया जायेगा. यह वाहन श्रमिक कुंज रेड लाईट सेक्टर-93 से हाजिपुर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में पंचायत के दौरान फायरिंग, गोली लगने से 2 घायल, 4 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines