Noida News: नोएडा सेक्टर-24 थाने से सस्पेंड दारोगा और महिला कांस्टेबल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दोनों की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें और निजी चैट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. मामले ने तूल तब पकड़ा जब दरोगा की पत्नी ने बिसरख थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वर्तमान में दोनों गायब है.
पत्नी ने लगाया आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति के संबंध महिला कांस्टेबल से हैं और दोनों घर से भाग चुके हैं. यह भी बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में साथ रह रहे थे. पत्नी को जब इस संबंध की जानकारी मिली तो उसने पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की.
किया जा चुका है सस्पेंड
सूत्रों के अनुसार दारोगा को पहले ही विभागीय अनुशासनहीनता के चलते सस्पेंड किया जा चुका है.
महिला कांस्टेबल के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है. दोनों के खिलाफ जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सोशल मीडिया पर नाराजगी
तस्वीरें और चैट्स वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. सूत्रों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ेंः नोएडा में 210 Hotspot पर लगेंगे 370 CCTV, नाइटलाइफ होगी सुरक्षित
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
15 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines