Noida student misdeed case: नोएडा में एक छात्रा के साथ अश्लीलता का मामला सामने आया है। छात्रा सेक्टर-100 के नामी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा ने आरोप लगाया कि उसकी कक्षा के 5 लड़के कई बार गंदी हरकत करते हैं। उसके साथ मारपीट भी की गई है। इस बारे में ईमेल के जरिए स्कूल प्रिंसिपल और डायरेक्टर को शिकायत दी गई है। छात्रा ने अपने साथ हुई पूरी वारदात के बारे में बताया है। लेकिन हैरानी वाली बात है कि स्कूल मैनेजमेंट की ओर से इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
यह भी पढ़ें-पायलट बनने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लाइसेंस को लेकर लिया बड़ा फैसला
एक रिपोर्ट के अनुसाल इस बारे में छात्रा ने पहले 9 अक्टूबर को प्रिंसिपल को ईमेल की थी। लिखा था कि एक लड़का प्रताड़ित कर रहा है। वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। उसके साथी मुझ पर हंसते हैं। उसने हद पार कर दी है, कृपया कुछ किया जाए। ईमेल अंग्रेजी में लिखकर पीड़िता ने तीन टीचर्स और स्कूल प्रिंसिपल को भेजा था। अगले दिन उसने ये ईमेल स्कूल डायरेक्टर को किया।
ईमेल लिखने के बाद छात्रा की स्कूल में पिटाई
जिसमें लिखा कि दोपहर को आरोपी ने अपनी बेंच पर बुलाया। पास में खड़े लड़के को किस करने को कहा। बार-बार किस करने की बात उसको कही गई। लेकिन जब मैंने मना किया, तो एक लड़के के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने को कहा। जब मैं नहीं मानी और वहां से जाने लगी, तो मुझे गाली दी गई। ये लोग मेरी बॉडी को लेकर कमेंट करते हैं। मुझे धमकी देकर परेशान करते हैं। ये लोग हंसते हैं।
ईमेल लिखने के बाद इन लड़कों को मेरे बारे में पता लग गया। जिसके बाद मेरे साथ मारपीट की गई। इन लड़कों ने मुझे अधमरा कर दिया। स्कूल में सरेआम पीटा। पीड़िता के पिता ने भी पुलिस को शिकायत दी है। आरोप लगाया कि इन लड़कों ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। पांचों लड़के नाबालिग बताए गए हैं। पुलिस स्कूल के सीसीटीवी खंगाल रही है। स्कूल को नोटिस भेज पुलिस ने मैनेजमेंट से जवाब मांगा है।
संबंधित खबरें
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
54 mins agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 hr agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
4 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
6 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
7 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
8 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
14 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
18 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines