Noida News: नोएडा के कांशीराम प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले तीसरी कक्षा के छात्र के साथ कथित रूप से शिक्षक की मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि क्लास में हल्की-फुल्की बातचीत करना बच्चे को इतना महंगा पड़ गया कि शिक्षक ने उसे डंडे से पीट दिया, जिससे उसका कंधा टूट गया।
एटा का रहने वाले है सचिन
मूल रूप से एटा निवासी सचिन राय सदरपुर में परिवार सहित रहते है। उनका बेटा पीयूष (8) जुलाई के अंतिम सप्ताह में स्कूल गया था। क्लास में साथियों से बात करने पर शिक्षक ने उसे बुरी तरह पीटा। डरे हुए छात्र ने घर आकर किसी को कुछ नहीं बताया और चुपचाप सो गया।
स्कूल जाने से किया मना
अगले दिन स्कूल जाने से इनकार करने पर पीयूष ने बहाना बनाया कि वह सीढ़ियों से गिर गया था। तीन-चार दिन बाद छोटे भाई अनमोल ने सच्चाई बताई कि स्कूल में शिक्षक ने पीयूष की पिटाई की थी। परिजन जब तक कुछ समझते तब तक बच्चे के कंधे में गंभीर सूजन और दर्द हो चुका था। डाॅक्टर की जांच में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऑपरेशन किया जाएगा।
लापरवाही का आरोप
आरोप है कि पीड़ित परिवार स्कूल पहुंचा और प्रधानाचार्य संजय कुमार से शिकायत की तो कथित रूप से उन्होंने लापरवाही का रवैया दिखाते हुए कहा आपको जो करना है कर लो। इससे आक्रोशित होकर परिजन सेक्टर-39 थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दी। वहीं, प्रधानाचार्य संजय कुमार का कहना है कि पीयूष स्कूल में नहीं पीटा गया था और वह कई दिनों से स्कूल भी नहीं आ रहा।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में OPERATION TALAASH, क्रिप्टो करेंसी में ठगी की रकम बदलने वाले 5 दबोचे
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
7 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
16 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
17 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
18 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
20 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
21 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
21 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
22 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
23 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines