Noida News: नोएडा में बुधवार को इनकम टैक्स टीम ने एक शेयर कारोबारी के घर पर छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने शेयर कारोबारी को नंजरबंद कर उसके घर में छानबीन की। सूत्रों के मुताबिक, प्रतिबंधित शेयरों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर जांच की जा रही है।
इनकम टैक्स टीमों के अलावा स्थानीय पुलिस रही तैनात
सेक्टर-92 स्थित द फॉरेस्ट सोसायटी में महेश गोयल परिवार के साथ रहते हैं। महेश पेशे से शेयर कारोबारी हैं। सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी के घर पर सुबह करीब 7 बजे से इनकम टीम छापेमारी कर रही है। इनकम टैक्स टीमों के अलावा पुलिस बल घर के बाहर तैनात है। कारोबारी के घर से किसी के भी आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रही। इस दौरान कारोबारी के परिवार व वहां मौजूद अन्य लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए।
सेबी के इनपुट पर हुई कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, टीम ने कारोबारी और उनकी पत्नी रुचि गोयल से लंबी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि टीम ने प्रतिबंधित शेयरों की खरीद-फरोख्त को लेकर पति-पत्नी से पूछताछ की है। टीम ने सेबी के इनपुट पर यह कार्रवाई की। कारोबारी के घर से दस्तावेज और लैपटॉप आदि जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने जांच के संबंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
इन शेयरों को लेकर हुई छापेमारी
जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित शेयरों पर कुछ प्रतिबंध होते हैं, जैसे इन्हें तुरंत बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। ये प्रतिबंध आमतौर पर एक निश्चित अवधि तक या कुछ शर्तें पूरी होने तक (जैसे कर्मचारी का कंपनी में बना रहना) लागू रहते हैं। इस मामले में इनकम टैक्स टीम के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। वहीं इस संबंध में स्थानीय पुलिस का कहना है कि छापेमारी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इनकम टैक्स टीम अपने स्तर पर छापेमारी कर रही है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
9 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
10 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
13 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines