Noida News: नोएडा के सेक्टर-123 में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परियोजना को लेकर नोएडा प्राधिकरण एक बार फिर असमंजस की स्थिति में है. निर्माण लागत वहन के मॉडल को लेकर स्पष्टता न होने के कारण इस परियोजना पर निर्णय टलता जा रहा है. जुलाई 2025 में जहां प्राधिकरण ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल की बजाय स्व-वित्त पोषण से निर्माण कराने का फैसला लिया था, वहीं अब एक बार फिर से पीपीपी मॉडल को लेकर विचार-विमर्श शुरू हो गया है. स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण 26 एकड़ जमीन पर होगा.
प्राधिकरण नहीं चाहता निर्माण में अपनी धनराशि लगाना
प्राधिकरण की कोशिश है कि निर्माण कार्य में उसकी धनराशि न लगे और निजी क्षेत्र की भागीदारी से ही कॉम्पलेक्स तैयार कराया जाए. इससे प्राधिकरण पर वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा और परियोजना भी समय से पूरी हो सकेगी. पहले भी पीपीपी मॉडल के तहत कुछ एजेंसियों से बातचीत हुई थी, लेकिन शर्तों को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी.
2024 में बना था प्रस्ताव
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का प्रस्ताव 2024 में तैयार किया गया था, जिसमें स्पष्ट किया गया कि इसमें ऐसी खेल सुविधाएं शामिल की जाएंगी, जो नोएडा के सेक्टर-21ए स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और सर्फाबाद मिनी स्टेडियम में नहीं हैं.
यह सुविधाएं होंगी मौजूद
सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, जेवलिन थ्रो ग्राउंड, ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल, फुटबॉल ग्राउंड और दर्शकों के लिए स्टैंड, मल्टीपर्पज हॉल
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के F1 सर्किट को फिर से मिल सकती है रफ्तार, योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचा मामला
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
11 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
16 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
21 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
22 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines