Noida News: देश की राजधानी से सटे नोएडा में स्पोर्ट्स सिटी के नाम पर हुए 9 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का मामला एक बार फिर चर्चा में है। यहां रहने वाले लोगों का दर्द सोशल मीडिया पर झलक रहा है। यहां रहने वाले विशाल सिंह, अनिरूद्ध समेत कई अन्य का कहना है कि करोड़ों का घर लेने के बाद भी वह जंगल में रहने को मजबूर है। यहां महज 2 सोसायटी बनी है। योजना के मुताबिक यहां 30 हजार लोगों को रहना था, लेकिन निर्माण नहीं होने की वजह से महज 500 से एक हजार के बीच लोग रह रहे है। रात के समय यहां रहने में डर लगता है।
कैग की रिपोर्ट में खुलासा
कैग द्वारा सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट के पृष्ठ संख्या 182 और 183 पर स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि नोएडा में स्पोर्ट्स सिटी के नाम पर 9,000 करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है। यह रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण की 12 वर्षों की कार्यप्रणाली का ऑडिट करने के बाद तैयार की गई है। स्पोर्ट्स सिटी घोटाले में कितने हिस्सेदार है इसका खुलासा नहीं हुआ है।
क्या है स्पोर्ट्स सिटी घोटाले की कहानी?
घोटाले की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई। नोएडा प्राधिकरण ने एक भव्य स्पोर्ट्स सिटी विकसित करने का प्रस्ताव पास किया। वर्ष 2007 और फिर 2008 की बोर्ड बैठकों में इस योजना का विस्तार किया गया। सेक्टर-76, 78, 79, 101, 102, 104 और 107 को इसमें शामिल किया गया। वर्ष 2008 में एक नामी बिल्डर को यह जमीन आवंटित की गई।
बिल्डर ने छोटे टुकड़ों में बेच दी जमीन
बिल्डर ने स्पोर्ट्स सिटी के नाम पर मिली जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर 90 से अधिक अन्य बिल्डरों को सौंप दिया। इस प्रक्रिया में कायदे-कानूनों की अनदेखी की गई। जमीन का उपयोग खेल गतिविधियों के बजाय रिहायशी परियोजनाओं के लिए किया गया और हजारों करोड़ रुपये की कमाई की गई।
जमीन पर जंगल, जिम्मेदारी अधर में
आज तक 16 साल बाद भी स्पोर्ट्स सिटी के नाम पर कुछ गिने-चुने फ्लैट्स के अलावा अधिकतर भूमि वीरान पड़ी है। इस योजना का एक बड़ा हिस्सा अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। न तो नोएडा प्राधिकरण, न ही राज्य सरकार और न ही कैग रिपोर्ट में किसी अधिकारी, कर्मचारी या बिल्डर की जवाबदेही तय की गई है।
ये भी पढ़ें: नोएडा में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बचाई गई 2 नई जिंदगी, 6 किलोमीटर की दूरी महज 3 मिनट 50 सेकेंड में पूरी
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 hr agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
2 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
3 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
3 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
4 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
5 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
9 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
11 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
18 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines