Noida News: नोएडा की एक सोसायटी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सोसायटी में ऊंचाई से एक लोहे ही सरिया कार में आरपार हो गई। गनीमत रही है कि घटना के समय कार में कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना के बाद से सोसायटी के लोग डरे हुए हैं।
लोगों में डर का माहौल
नोएडा के सेक्टर-78 में अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसायटी है। सोसायटी के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को निर्माण के दौरान गिरा सरिया एक कार की छत के आर-पार हो गया। घटना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद से सोसायटी में रहने वाले लोग डरे हुए। लोगों का कहना है कि सोसायटी में होने वाले निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके लिए बकायदा नियम भी बनाए गए हैं। लेकिन बिल्डर प्रबंधन के द्वारा नियमों की अवहेलना का मामला भी समय-समय पर सामने आता रहता है।
जा सकती थी जान
सोसायटी में बिल्डर प्रबंधन के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान ऊपर से लोहे की सरिया का एक बड़ा टुकड़ा नीचे गिरा। टुकड़ा कार की छत पर गिरा और आर-पार हो गया। लोगों का कहना है कि यदि वहां पर कोई व्यक्ति खड़ा होता तो उसकी जान जा सकती थी।
हर निवासी के लिए मांगा हेलमेट
लोगों का एक सप्ताह पूर्व भी प्लास्टर का हिस्सा गिरने से दो कार क्षतिग्रस्त हुई थी। डरे लोगों ने बिल्डर प्रबंधन को मेल कर मांग की है कि सुरक्षा के लिहाज से सोसायटी के हर सदस्य को हेलमेट उपलब्ध कराया जाए।
गमले से जा चुकी है बच्चे की जान
कुछ दिनों पहले गाजियाबाद की एक सोसायटी में फ्लैट की बालकनी में रखा एक गमला नीचे खड़े बच्चे के सिर पर गया था। घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद गाजियाबाद प्रशासन ने फ्लैट की बालकनी में गमले और बाहरी दीवार पर एसी यूनिट लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
11 mins agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
28 mins agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
48 mins ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
4 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
6 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
8 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
12 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
22 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines