Noida News: नोएडा शहर के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में शनिवार को एक फॉरच्यूनर सवार युवक द्वारा सफाईकर्मी पर पिस्टल तानने की घटना सामने आई है. युवक सपा नेता का भाई बताया जा रहा है. मामूली बात पर हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी योगेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गली में सफाई करते वक्त हुआ विवाद
होशियापुर गांव में सुबह गलियों में नियमित सफाई का कार्य चल रहा था. इस दौरान एक सफाईकर्मी का कूड़ेदान गली में खड़ी फॉरच्यूनर कार से हल्का-सा टकरा गया. इसी बात पर कार सवार युवक गाड़ी से बाहर आया और सफाईकर्मी को पहले गालियां दी. हाथ उठाया और फिर अपनी कार में बैठते समय पिस्टल दिखाकर धमकाने लगा. मौके पर मौजूद लोग सफाईकर्मी को बचाने और युवक को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवक लगातार गुंडागर्दी की भाषा में बात करता रहा.
आरोपी की पहचान, वायरल हुआ वीडियो
आरोपी की पहचान योगेश यादव के रूप में हुई है. यह पूरी घटना स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल पर रिकॉर्ड की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में आरोपी की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं.
पुलिस ने दर्ज किया केस, गिरफ्तारी की तैयारी
नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तलाश कर रही है. जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.
सोशल मीडिया पर उठी मांग
घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अरेस्ट योगेश हैशटैग के साथ लोगों ने वीडियो साझा करते हुए सफाईकर्मी के पक्ष में आवाज उठाई. कुछ यूजर्स ने इसे सामाजिक बंटवारे के तहत किया गया अत्याचार करार दिया है.
डीसीपी ने गठित की जांच टीम
नोएडा के डीसीपी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें: 9,000 करोड़ के Supertech घोटाले में होगा बड़ा एक्शन, CBI ने यूपी-हरियाणा डीजीपी को लिखा पत्र
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
6 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
7 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
10 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
10 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
13 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines