Noida Authority: नोएडा में अवैध इमारतों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। सोमवार को नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने सभी विभागों की रिव्यू बैठक की है। इस दौरान सीईओ ने कहा कि अधिसूचित जमीन पर बनी इमारतों को खड़ा कर दिया गया है। इन इमारतों पर अवैध बिल्डिंग लिखा जाए। साथ ही एफआईआर दर्ज होने के बाद भी जब निर्माण नहीं रोका जा रहा है तो उसे भूमाफिया घोषित किया जाए। वहीं शहर की 20 से ज्यादा सोसायटियों में बुलडोजर चलाने की भी तैयारी की जा रही है।
लिखा जाएगा ये बिल्डिंग अवैध है
सीईओ ने कहा कि शहर में अथॉरिटी की अधिसूचित जमीन पर अवैध इमारतें खड़ी कर दी गई है। अब इन सबकी मार्किंग की जाएगी। इस पर लिखा जाएगा ये बिल्डिंग अवैध है। उन्होंने अधिसूचित जमीन पर अवैध निर्माण कराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीईओ ने वर्क सर्किल ऑफिसरों को आदेश देते हुए कहा कि अवैध निर्माणाों के खिलाफ पहले किए गए एक्शन के बारे में बुकलेट बनाएं। जिन मामलों में एफआईआर दर्ज है वहां अब भी निर्माण जारी है। ऐसे में उनको भूमाफिया घोषित कराया जाए।
पुरानी ग्रुप हाउसिंग के लिए रि-डेवलपमेंट प्लान
नोएडा अथॉरिटी ने 2014 व उसके पहले अलग-अलग सेक्टर में कम ऊंचाई वाली ग्रुप हाउसिंग योजनाएं लांच की थी। इनमें सेक्टर-118 में बने समाजवादी आवास व सेक्टर-135 के ड्यूप्लेक्स मकान शामिल हैं जो बिक नहीं रहे हैं। इसके लिए नियोजन विभाग निरीक्षण कर रि-डेवलपमेंट प्लान बनाएगा। विभाग की टीम इसके साथ ही अन्य योजनाओं का भी अथॉरिटी की टीम निरीक्षण करेगी। टीम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सोसायटियों में अवैध तरीके चल रही दुकानें
अथॉरिटी के मुताबिक, 20 से ज्यादा सोसायटियों में अवैध तरीके से दुकानें बनाकर उनका संचालन किया जा रहा है। इससे वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसकी शिकायतें नोएडा अथॉरिटी में सोसाइटी के निवासी कर रहे हैं। अब नोएडा अथॉरिटी ऐसी सोसायटियों का निरीक्षण करवाएगा। इसके साथ ही सीलिंग व अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई भी करेगा।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines