हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Noida News : नौकरी नहीं मिली तो बेरोजगार युवकों ने बना दिया स्नैचिंग गैंग, 3 दबोचे

Noida News : नोएडा में ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सेक्टर 39 कोतवाली पुलिस ने 3 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने नौकरी नहीं मिलने पर बेरोजगारी से तंग आकर स्नेचिंग का गैंग बना दिया।

विज्ञापन

Noida News : नोएडा में ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सेक्टर 39 कोतवाली पुलिस ने 3 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने नौकरी नहीं मिलने पर बेरोजगारी से तंग आकर स्नेचिंग का गैंग बना दिया। बदमाशों के कब्जे से स्नेचिंग के 10 मोबाइल बरामद किए गए हैं। बदमाश ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

3 बदमाशों की हुई गिरफ्तारी

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों की पहचान अमित बहादुर उर्फ भोलू, कृष्णा पांडे और रोहित यादव के रूप में हुई है। तीनों दिल्ली के रहने वाले हैं। बदमाशों के कब्जे से लूट के 10 मोबाइल, तमंचा, कारतूस व घटना में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी बरामद की गई है।

कंपनी के वर्कर को बनाते थे निशाना

पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ नोएडा की सेक्टर 39 कोतवाली में 3 मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश कंपनी वर्कर को निशाना बनाते थे। सुबह ऑफिस जाने के समय और शाम को ऑफिस से छुट्टी होने के बाद राह चलते कंपनी वर्कर से बदमाश मोबाइल स्नैचिंग कर लेते थे और स्कूटी पर सवार होकर फरार हो जाते थे।

कम दाम में बेच देते थे मोबाइल

बदमाशों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह राह चलते लोगों को कम दाम में लूट के मोबाइल बेच देते थे। कई बार तो बदमाशों ने महज 500 और 1000 में लूट का स्मार्टफोन बेच दिया। लूट का मोबाइल बेचकर मिलने वाले रुपए से बदमाश मौज मस्ती करते थे और अपने शौक पूरे करते थे।

सीसीटीवी कैमरे का रखते थे ध्यान

पकड़े गए तीनों बदमाश इतने शातिर है कि वह उस रूट पर ही मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते थे, जिस पर सीसीटीवी कैमरा नहीं होता था। बदमाश सीसीटीवी कैमरे का पूरा ध्यान रखते थे। भागते दौरान भी उन सड़कों का प्रयोग करते थे जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते हैं। बदमाश यह सब पुलिस से बचने के लिए करते थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें