Noida News: नोएडा के सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-1 स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) तक अब सड़क पार करने की मशक्कत नहीं करनी होगी. नोएडा प्राधिकरण ने यहां 121 मीटर लंबा और 10 मीटर चैड़ा स्काई वॉक बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है. यह प्रोजेक्ट 15.4 करोड़ रुपये की लागत से बीओटी (बिल्ट, ऑपरेट, ट्रांसफर) मॉडल पर तैयार किया जाएगा.
टेंडर किया जारी
नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है. चयनित एजेंसी स्काई वॉक का निर्माण करने के साथ-साथ 11 वर्षों तक इसका संचालन और रखरखाव करेगी. इस दौरान कंपनी को स्काई वॉक पर विज्ञापन लगाने का अधिकार मिलेगा, जिससे वह अपनी लागत वसूल सकेगी. निर्धारित अवधि पूरी होने पर यह संरचना प्राधिकरण को सौंप दी जाएगी.
8 महीने में पूरा होगा काम
नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि एजेंसी चयन के बाद 6 से 8 माह के भीतर स्काई वॉक का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. इसके अलावा प्राधिकरण को इस परियोजना से 11 वर्षों में करीब 15 करोड़ रुपये का राजस्व भी प्राप्त होगा.
यातायात दबाव से मिलेगी राहत
सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के आसपास दिल्ली की ओर से आने वाले दो प्रमुख मार्गों पर वाहनों का भारी दबाव रहता है. डीएससी रोड और उद्योग मार्ग के मिलने से यहां हर वक्त जाम की स्थिति बनती है. ऐसे में यात्रियों को सड़क पार करने में खासी मुश्किलें आती थी. लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है.
स्काई वॉक की खासियत
यह स्काई वॉक सीधे सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन को सेक्टर-14 और सेक्टर-1 के आईओसीएल भवन से जोड़ेगा. मेट्रो स्टेशन से उतरने वाले यात्री सीढ़ियों से सीधे स्काई वॉक पर पहुंच सकेंगे, जिससे उन्हें मुख्य सड़क पर उतरने की आवश्यकता नहीं होगी. बीच में दो स्थानों पर उतरने की व्यवस्था रहेगी. एक एस्केलेटर आईओसीएल भवन के पास और दूसरा लिफ्ट व एस्केलेटर उद्योग मार्ग की ओर मुड़ने वाली सड़क पर होगा.
आधुनिक सुविधाओं से सजेगा स्काई वॉक
यह स्काई वॉक शहर के एक नए आकर्षण के रूप में भी उभरेगा. यहां बैठने के लिए बेंच, एलईडी डिस्प्ले और सेल्फी प्वॉइंट जैसी सुविधाएं भी होंगी, ताकि लोग यहां रुककर आनंद ले सकें. इस परियोजना के पूरा होने से मेट्रो यात्रियों, ऑफिस जाने वालों और स्थानीय निवासियों को सड़क पार करने की दिक्कत से मुक्ति मिलेगी.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों ने भरी हुंकार, 12 नवंबर को होगी महापंचायत
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
9 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
11 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines