हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

शाही पनीर को लेकर 'लव' ने मचाया उत्पात, होटल मालिक के साथ कर दिया कांड

Shahi Paneer
विज्ञापन

Uttar Pradesh Noida News: नोएडा में शाही पनीर को लेकर ‘लव’ नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर होटल मालिक और स्टाफ को जमकर पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ भी की। मारपीट की यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। होटल मालिक की शिकायत पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

शाही पनीर देने से किया था मना

सेक्टर-51 होशियारपुर गांव निवासी प्रदीप का गली नंबर पांच में बालाजी शुद्ध भोजनालय नाम से एक होटल है। जानकारी के मुताबिक, 8 अप्रैल की रात को गांव का ही लव नामक युवक अपने एक दोस्त के साथ बुलेट बाइक पर सवार होकर होटल पहुंचा। दोनों ने शाही पनीर की मांग की, लेकिन होटल मालिक ने उन्हें बताया कि रात करीब 11 बजे होटल बंद होने की वजह से शाही पनीर उपलब्ध नहीं है। इस बात से नाराज होकर दोनों युवकों ने पहले होटल मालिक से बहस की और फिर हाथापाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद

प्रदीप और होटल स्टाफ के साथ मारपीट करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना का पूरा वीडियो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब पुलिस के पास सबूत के तौर पर मौजूद है। पीड़ित प्रदीप ने बताया कि आरोपियों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि होटल में भी तोड़फोड़ की है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत सेक्टर 49 थाने में दर्ज कराई है।

विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी लव गांव का ही रहने वाला है, जबकि उसके साथी की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मारपीट, धमकी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola