Noida Mamura fire news update: दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा के सेक्टर 66 स्थित मामूरा गांव में एक 5 मंजिला (G+4) आवासीय इमारत में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दम घुटने के कारण एक महिला और एक पुरुष सहित 2 लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से इमारत में फंसे लगभग 50 परिवारों के 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग से मचा हाहाकार, 50 परिवार रेस्क्यू, 2 लोगों की मौत
क्या बोले नोएडा के संयुक्त पुलिस आयुक्त?
नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मामूरा गांव की इस बहुमंजिला इमारत में करीब 50 परिवार रहते थे। हर मंजिल पर करीब 5 फ्लैट्स बने हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) राजीव नारायण ने बताया कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग स्पेस था, जहां गाड़ियां खड़ी होती थीं।
प्राथमिक जांच के मुताबिक, सुबह गली नं 2 मामूरा में G-4 के ग्राउंड फ्लोर में इलेक्ट्रिक वाहन को चार्जिंग पर लगाया गया था। इसी दौरान अचानक एक जोरदार स्पार्क हुआ, जिसने देखते ही देखते पास में खड़ी पेट्रोल गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। पेट्रोल टैंक फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चूकि नीचे कोई ओपन वेंटिलेशन नहीं था, इसलिए गाड़ियों से निकला जहरीला काला धुआं सीढ़ियों के रास्ते ऊपर की मंजिलों की तरफ फैल गया, जिससे सो रहे लोगों का दम घुटने लगा।
100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही नोएडा फायर सर्विस की टीम 7 फायर टेंडर्स, रेस्क्यू व्हीकल्स और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म्स के साथ मौके पर पहुंची। संकरी गली होने के कारण शुरुआत में थोड़ी दिक्कतें आईं, लेकिन फायरफाइटर्स ने सूझबूझ का परिचय दिया।
दमकलकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए ठीक बगल वाली इमारत की छत और खिड़कियों पर सीढ़ियां लगाईं। धुएं के गुबार के बीच फंसे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को एक-एक कर सुरक्षित निकाला गया। जिन दो लोगों की मौत हुई, वे धुएं के कारण बेहोश हो चुके थे और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
EV चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
कभी भी घरेलू या कमजोर वायरिंग वाले सॉकेट से ईवी चार्ज न करें। हमेशा थर्मल शट-ऑफ वाले प्रमाणित चार्जर का उपयोग करें और सुनिश्चित करें कि चार्जिंग पॉइंट के पास कोई ज्वलनशील पदार्थ या अन्य गाड़ियां एकदम सटकर न खड़ी हों।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
9 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
10 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
13 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines