Noida Sector 62 To Ghaziabad Metro Route : दिल्ली से लेकर गौतमबुद्ध नगर में हर कोई जाम से परेशान है। दिल्ली के अक्षरधाम, गाजियाबाद और मेरठ से आने वाले लोगों के लिए गौतमबुद्ध नगर में प्रवेश के लिए नोएडा का गोल चक्कर सेक्टर 62 एंट्री प्वाइंट है, जहां सुबह शाम पीक आवर पर भारी जाम लग जाता है। गाजियाबाद के निवासियों को जल्द ही नोएडा के गोल चक्कर सेक्टर 62 के जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए नोएडा से गाजियाबाद रूट पर मेट्रो का विस्तार होगा, जिससे लोग चंद मिनटों में अपने गंतव्य स्थल पहुंच जाएंगे।
जब गाजियाबाद के इंदिरापुरम और वसुंधरा से लोग नोएडा जाने के लिए अपने घरों से निकलते हैं तो उनकी गाड़ी की स्पीड तेज रहती है। लेकिन, जैसे ही वे नोएडा सेक्टर 62 के गोल चक्कर पहुंचते हैं तो उनकी गाड़ी में ब्रेक लग जाता है। गोल चक्कर पर ऑटो-रिक्शे खड़े रहते हैं और दिल्ली व मेरठ से आने वाली गाड़ियों का भी दबाव रहता है, जिससे गाजियाबाद के लोग सेक्टर 62 पर घंटों जाम में फंस जाते हैं।
यह भी पढे़ं : TCS Manager Suicide से पहले पत्नी का रिवील, मैंने गलतियां कीं, मानव की सजा मंजूर
जाम की वजह से ऑफिस लेट पहुंचते हैं लोग
अगर कोई बड़ी व्हीकल जैसे ट्रक या बस नोएडा सेक्टर 62 के गोल चक्कर पर फंस जाए तो पैदल चलने वाले लोग भी जाम से नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में बाइक चालकों को भी ट्रैफिक जाम से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी जाम के चक्कर में गाजियाबाद के लोग ऑफिस लेट पहुंचते हैं और बॉस से डांट सुननी पड़ती है।
नोएडा सेक्टर 62 के अंडरपास में लगता है जाम
नोएडा सेक्टर 62 के गोल चक्कर पर दो अंडरपास भी हैं। इसके बावजूद लोगों को जाम से निजात नहीं मिलती है। जब गाजियाबाद के लोग नोएडा में एंट्री करते हैं तो उन्हें सेक्टर 62 में वाहनों की लंबी कतारें मिलती हैं और जब वे नोएडा से वापस गाजियाबाद से जाते हैं तो अंडरपास से निकल जाते हैं। दिन में कई बार अंडरपास में भी जाम लग जाता है।
किन लोगों के लिए सेक्टर 62 है नोएडा का प्रवेश द्वार
दिल्ली के अक्षरधाम से आने वाले लोग सेक्टर 62 गोल चक्कर को नोएडा आने के लिए प्रवेश द्वार मानते हैं। गाजियाबाद के विजयनगर, इंदिरापुरम, वसुंधरा और वैशाली के लोगों के लिए नोएडा में एंट्री करने का यही रास्ता है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से आने वाले मेरठवासी भी सेक्टर 62 से ही होकर नोएडा आते-जाते हैं।
नोएडा 62 से गाजियाबाद तक होगा मेट्रो का विस्तार
सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन है, जहां गाजियाबाद तक मेट्रो का विस्तार करने का प्लान तैयार हो रहा है। ब्लू लाइन नोएडा सेक्टर 62 से इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, गाजियाबाद बस स्टैंड और RRTS से जुड़ सकता है। मेट्रो लाइन बनने के बाद गाजियाबाद के लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी और वे कम समय में अपने घर या ऑफिस पहुंच जाएंगे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
यह भी पढे़ं : Varanasi News: छात्रों को डंडे मारने वाला दारोगा सस्पेंड, देखें किस वीडियो पर DCP का एक्शन?
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
21 mins agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
14 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
20 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines