नोएडा सेक्टर 62 से साहिबाबाद तक मेट्रो की फिर जगी उम्मीद, जीडीए ने भेजा 2441 करोड़ का प्रस्ताव

Ghaziabad News: प्रस्ताव के तहत नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद तक मेट्रो विस्तार, राजनगर एक्सटेंशन रोड़ को वसुंधरा और इंदिरापुरम से जोड़ने के लिए फंड की मांग की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फंड रिलीज होने के बाद नोएडा से साहिबाबाद तक मेट्रो विस्तार का सपना सच हो सकता है। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

Ghaziabad News, Noida Metro, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, Ghaziabad Metro, Rapid Train, Noida Sector-62 Metro, Delhi Metro, Noida Metro, Sahibabad Metro गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मेट्रो, रेपिड़ ट्रेन, नोएडा सेक्टर-62 मेट्रो, दिल्ली मेट्रो, नोएडा मेट्रो, साहिबाबाद मेट्रो

Metro

Ghaziabad News: नोएडा सेक्टर- 62 से साहिबाबाद तक मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए काफी लंबे से समय से प्लानिंग चल रही है। पहली बार सात साल पहले इस रूट के लिए डीपीआर तैयारी की गई थी। उस समय इसकी लागत 1517 करोड़ रुपये आंकी गई थी। मगर तभी से यह प्रौजेक्टर अटका हुआ है। ऐसे में एक बार फिर से इस रूट को लेकर उम्मीद जगी है। जिसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने शासन को 16 वित्त आयोग से इसे पूरा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव के तहत जीडीए की तरफ से 2441 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

कई अन्य प्रोजेक्ट पर भी होगा काम

इस प्रस्ताव के तहत नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद तक मेट्रो विस्तार, राजनगर एक्सटेंशन रोड़ को वसुंधरा और इंदिरापुरम से जोड़ने के लिए फंड की मांग की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फंड रिलीज होने के बाद नोएडा से साहिबाबाद तक मेट्रो विस्तार का सपना सच हो सकता है। वर्ष 2020 में भी डीपीआर तैयार की गई। इस डीपीआर में वसुंधरा सेक्टर-5 के रूट को फाइनल किया गया था, जबकि पहली डीपीआर में वसुंधरा सेक्टर-7 से मेट्रो चलाने की योजना थी। अब इसकी लागत भी 358 करोड़ रुपये बढ़ गई है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा संसोधित की गई डीपीआर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसके अलावा डीएमआरसी द्वारा भी शहरी एवं अवासन मंत्रालय को नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद तक के कोरिडोर का प्रस्ताव भेज रखा है।

6 लाख से अधिक लोगों को होगा फायदा

नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद तक मेट्रो विस्तार होने से गाजियाबाद, नोएडा के लाखों लोगों को फायदा होगा। इससे नोएडा और गाजियाबाद के बीच प्रतिदिन सफर करने वाले लोगों को बहुत आसानी होगी और लोग जाम की समस्या से भी बच सकेंगे। इस रूट पर नोएडा सेक्टर-62 से चलकर सीआईएसएफ रोड़ पर वैभव खंड इसका पहला स्टेशन बनना प्रस्तावित है। फिर डीपीएस इंदिरापुरम, शक्तिखंड और इसके बाद वसुंधरा सेक्टर-5 स्टेशन से होते हुए साहिबाबाद आखिरी स्टेशन होगा। साहिबाबाद के स्टेशन पर ही इस मेट्रो को दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन से भी कनेक्ट करने की योजना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ