Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच बेहतर सार्वजनिक परिवहन की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन मेट्रो कनेक्टिविटी के दो अहम रूट अब भी मंजूरी के इंतजार में अटके हुए हैं. इन दोनों परियोजनाओं पर करीब एक दशक से कवायद चल रही है, मगर निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है.
यह है पहला रूट
पहला रूट सेक्टर-38ए बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक प्रस्तावित है. इस कॉरिडोर पर केंद्र सरकार की कैबिनेट मंजूरी ही अंतिम चरण में लंबित है. एनएमआरसी (नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) अधिकारियों के अनुसार सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. जैसे ही कैबिनेट की मुहर लगती है, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
नाॅलेज पार्क 5 तक प्रस्तावित दूसरा रूट
दूसरा रूट सेक्टर-51 नोएडा से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित है. इस परियोजना की प्रक्रिया अभी केंद्र स्तर पर दो-तीन चरणों में जारी है. फिलहाल इसे पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद ही कैबिनेट में अंतिम प्रस्ताव जाएगा. इस रूट की लागत करीब 2991 करोड़ 60 लाख आंकी गई है और इसमें 11 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं. इस लाइन को 2019 में उत्तर प्रदेश कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी थी.
एक बार लगाई आपत्ति
इस रूट पर सेक्टर-71 अंडरपास के पास पहले से चल रही एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन से इस नई लाइन को जोड़ने के डिजाइन पर केंद्र सरकार की टीम ने आपत्ति जताई थी. आपत्तियों के चलते रूट में बदलाव करना पड़ा, जिससे परियोजना में फिर देरी हो गई.
लगातार बढ़ रही आबादी
वर्तमान में नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में आबादी तेजी से बढ़ रही है. निजी वाहनों पर बढ़ती निर्भरता और जाम की समस्या के बीच मेट्रो को ही एकमात्र प्रभावी विकल्प माना जा रहा है. एनएमआरसी का कहना है कि केंद्र सरकार के स्तर पर प्रक्रियाएं आगे बढ़ रही हैं और उम्मीद है कि जल्द दोनों रूटों को अंतिम मंजूरी मिल जाएगी.
ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अब नए सॉफ्टवेयर पर शुरू होंगी रजिस्ट्री, कल से ले सकेंगे लाभ
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines