Noida News: नोएडा की हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है. शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन में पहुंच गया और 324 दर्ज किया गया. इस स्थिति के साथ नोएडा देश का दूसरा और एनसीआर का पहला प्रदूषित शहर रहा. वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 270 दर्ज किया गया, जो ऑरेंज जोन में आता है.
हवा में घुला जहर, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा
प्रदूषण स्तर बढ़ने से हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों की मात्रा तेजी से बढ़ी है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. चिकित्सकों का कहना है कि इस स्तर पर प्रदूषण अस्थमा, खांसी, सांस फूलने, आंखों में जलन और फेफड़ों की बीमारियों को बढ़ा सकता है. सुबह और शाम के समय धुंध इतनी घनी है कि आसमान तक धुंधला दिख रहा है.
रेड जोन में पहुंचे नोएडा के तीन सेक्टर
नोएडा के तीन प्रमुख सेक्टरों में बने सब-स्टेशनों पर भी एक्यूआई रेड जोन में दर्ज हुआ. सेक्टर-125 में 360, सेक्टर-1 में 318 और सेक्टर-116 में 373 एक्यूआई दर्ज किया गया. वहीं, सेक्टर-62 में एक्यूआई 259 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 व 5 में 264 और 278 एक्यूआई दर्ज किए गए.
पांच सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा नोएडा
शनिवार को देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों में नोएडा दूसरे स्थान पर रहा. पहले स्थान पर फतेहाबाद रहा, यहां का एक्यूआई 329 दर्ज किया गया जबकि नोएडा का एक्यूआई 324 रहा. इसके अलावा धरूहेड़ा का 307, पानीपत का 306, गाजियाबाद का 298, दिल्ली का 292, ग्रेटर नोएडा का 270, गुरूग्राम का 234 और फरीदाबाद का 198 एक्यूआई दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट की जमीन पर अवैध निर्माण पर सख्ती, 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
10 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
11 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
16 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines