नामी स्कूल की वेबसाइट हैक, होमपेज पर हैकर ने लगाया बांग्लादेश का फ्लैग, लिखा ये मैसेज
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida School Website: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नामी स्कूल की वेबसाइट हैक करके हैकर ने बांग्लादेश का झंडा लगा दिया। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। आरोपी ने खुद की पहचान बांग्लादेश के मुस्लिम हैकर्स के रूप में की है। हालांकि पुलिस में अभी इसकी कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक ये घटना नोएडा के नामी प्राइवेट स्कूल की वेबसाइट के साथ हुई है। अज्ञात हैकर ने खुद को ‘बांग्लादेश के मुस्लिम हैकर्स’ के रूप में पहचान दी है। हैकिंग के बाद वेबसाइट के होमपेज पर एक मैसेज भी छोड़ा है। इसमें लिखा है, ‘जब स्वतंत्रता खतरे में हो, तो हमसे उम्मीद करें।’ पुलिस ने कहा कि मामला देर रात सामने आया था। उन्हें इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
मैसेज में लिखा है कि हम बांग्लादेशी मुस्लिम हैकर हैं जो कभी भी साइबरस्पेस को खराब करने की कोशिश नहीं करते हैं। हम जहां हैं वहां उत्पीड़न का विरोध करते हैं। हम स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब स्वतंत्रता खतरे में होती है तो हम तकनीकी प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं। हमसे अपेक्षा करें।
इस मैसेज के साथ साथ वेबसाइट पर बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज भी दिखाया गया है। हैकर्स ने संदेश में ‘जॉय बांग्ला’ और ‘बांग्लादेश’ लिखा, इसके बाद कई कोड नाम लिखे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: