Noida School Closed Air Pollution Effect: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए एनसीआर में GRAP-IV लागू कर दिया गया है। उधर, आज यानी 7 नवंबर को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार नोएडा में 9वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को 10 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले दिल्ली के स्कूलों को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया था।
स्कूलों के लिए जारी निर्देश
जानकारी के मुताबिक ये आदेश गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी की ओर से जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल (प्री-स्कूल से क्लास 9) 10 नवंबर तक बंद किए जा रहे हैं। साथ ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) स्टेज 4 के आदेश का पालन करने और ऑनलाइन क्लास कराने का निर्देश दिया गया है।
दादरी और जेवर में आदेश लागू
यह आदेश नोएडा के अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले के तहत आने वाले दादरी और जेवर में भी लागू होगा। बताया गया है कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर तक के लिए 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। एनसीआर में शामिल गुरुग्राम में भी पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं।
दिल्ली में भी बंद हैं स्कूल
इसके अलावा दिल्ली सरकार ने वाहन से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 13-20 नवंबर तक सम-विषम (ऑड-इवन) वाहन राशनिंग योजना को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) इंडिया के अनुसार आज दिल्ली में AQI 399 के साथ साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है।
कहां-कितना प्रदूषण
SAFAR के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय में वायु गुणवत्ता 461 दर्ज की गई, जबकि हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर AQI 433, नोएडा में 463, IIT दिल्ली में 416 और गुरुग्राम में 369 दर्ज किया गया। पूसा और लोधी रोड में AQI स्तर 372 और 371 दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
35 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
41 mins agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
11 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
14 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
16 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines