Noida News: नोएडा के सलारपुर में बनी अवैध बिल्डिंग को तोड़ने नोएडा प्राधिकरण की टीम पहुंच गई है। बुधवार सुबह से ही टीम मौके पर मौजूद है। किसान संगठन मौके पर विरोध कर रहे है। किसानों के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। मौके पर प्राधिकरण का बुलडोजर भी पहुंचा है। कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी ने कानून व्यवस्था हाथ में लेने की कोशि की तो प्राधिकरण उससे सख्ती से निपटेगा।
किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन
प्राधिकरण की इस कार्रवाई के खिलाफ किसान संगठनों ने मौके पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के निर्माण को नहीं तोड़ने दिया जाएगा।
खसरा नंबरों की लिस्ट
नोएडा प्राधिकरण ने हाल ही में उन खसरा नंबरों की लिस्ट जारी की थी जिन पर अवैध बिल्डिंग बनी हुई है। मुख्य रूप से खसरा संख्या 582, 601, 602, 603, 605, 606, 607, 608 व 609 पर अवैध बिल्डिंग बनी हुई है। बरौला में यह सारे खसरा संख्या हनुमान मूर्ति के पास है।
भूमाफियाओं ने दुकान बनाकर बेची
शहर के भूमाफियाओं ने इन खसरा संख्या पर बड़ी संख्या में दुकानों का निर्माण किया और फिर उन्हें मोटी कीमतों में बेच दिया। ऐसे में प्राधिकरण की कार्रवाई से सबसे ज्यादा वह लोग परेशान है कि जिन्होंने मोटी रकम देकर यहां पर दुकान या अन्य प्रापर्टी खरीदी है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्राधिकरण की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद है। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में माहौल शांत है। अधिकारी हर स्तर पर नजर बनाए हुए है।
ये भी पढ़ें: नोएडा में डीएनडी फ्लाईवे की सड़क पर होगी माइक्रो सरफेसिंग, 3 लाख लोगों का सफर होगा आसान
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
6 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
19 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines