हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा में प्रदूषण के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, बिना परमिशन चल रहा RMC प्लांट

Noida News: नोएडा के सेक्टर-133 स्थित जेपी विशटाउन के किंग्सटन पार्क सोसायटी के ठीक सामने बन रहे रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट ने क्षेत्र के निवासियों की नींद उड़ा दी है. प्लांट से उठती धूल और लगातार चलते भारी मशीनों की आवाज ने इलाके को ध्वनि और वायु प्रदूषण के केंद्र में ला दिया है.

विज्ञापन

Noida News: नोएडा के सेक्टर-133 स्थित जेपी विशटाउन के किंग्सटन पार्क सोसायटी के ठीक सामने बन रहे रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट ने क्षेत्र के निवासियों की नींद उड़ा दी है. प्लांट से उठती धूल और लगातार चलते भारी मशीनों की आवाज ने इलाके को ध्वनि और वायु प्रदूषण के केंद्र में ला दिया है. मंगलवार को सोसायटी के सैकड़ों निवासियों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.

पहले भी हुई शिकायत

निवासियों का आरोप है कि यह आरएमसी प्लांट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के बिना बनाया गया है. दिसंबर 2024 में शुरू हुए इस प्लांट के संचालन को लेकर पहले भी शिकायतें हुई थी, जिसके बाद प्रदूषण बोर्ड ने निरीक्षण कर 12 लाख का जुर्माना लगाया था. उस समय निर्माण कार्य कुछ समय के लिए रुका भी था, लेकिन अब प्लांट का निर्माण दोबारा शुरू हो गया है.

धूल, ध्वनि और अव्यवस्था से बिगड़ रही जिंदगी

स्थानीय निवासी विनीत ने बताया कि प्लांट दिन-रात चल रहा है. धूल से लोग बीमार हो रहे हैं, नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है. हमने पीएमओ, सीएम पोर्टल, डीएम, नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. सोसायटी में रहने वाले रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस सोसाइटी में शिफ्ट हुए है. अब सांस लेने में दिक्कत हो रही है. घर में खिड़कियां खोलना भी मुश्किल हो गया है.

सड़क पर अतिक्रमण और दुर्घटना की आशंका

निवासियों का कहना है कि बिल्डर ने सोसायटी के सामने की सड़क का एक हिस्सा अवैध रूप से ब्लॉक कर दिया है, जिससे दो-तरफा सड़क अब एकतरफा कर दी गई है. यहां से स्कूल बसें, निजी वाहन और भारी ट्रक भी गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है. साथ ही ओवरलोडेड वाहन प्लांट से लगातार आवाजाही कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा के गोल्फ कोर्स का काम रूका, एजेंसी को किया ब्लैकलिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें