Noida News: नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टरों के पार्कों में दशहरा उत्सव मनाने पर रोक लगाने के आदेश से एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. यह आदेश नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के हवाले से जारी किया गया था, जिसमें खासतौर पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतला दहन पर रोक की बात कही गई थी.
पूर्व डीजीपी ने किया पोस्ट
इस आदेश से आरडब्ल्यूए और स्थानीय नागरिकों में असंतोष पैदा हुआ. उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की इंटरनेट मीडिया (एक्स) पर की गई पोस्ट ने मामले को लखनऊ तक पहुंचा दिया. उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा, क्या हम इस्लामिक स्टेट में रह रहे हैं? यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इसके बाद नोएडा प्राधिकरण को बैकफुट पर आना पड़ा.
बिना अनुमति निकला आदेश
नोएडा प्राधिकरण के सहायक उद्यान निदेशक मुकेश कुमार द्वारा 30 सितंबर को एक आदेश जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि पार्क में दशहरा उत्सव नहीं मनाया जाएगा और पुतला दहन की अनुमति नहीं है. हालांकि, बाद में सामने आया कि यह आदेश किसी शीर्ष अधिकारी की स्वीकृति के बिना ही जारी कर दिया गया था. मामले के तूल पकड़ने के बाद उद्यान निदेशक आनंद मोहन सिंह ने स्थिति संभाली और संबंधित आरडब्ल्यूए को दशहरा आयोजन की अनुमति दे दी. प्राधिकरण के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से देर रात एक बयान जारी कर कहा गया कि यह नोटिस गलती से जारी किया गया है.
सहायक निदेशक को कारण बताओ नोटिस
प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि किसी को भी दशहरा उत्सव मनाने से रोका नहीं गया है. जिन्होंने अनुमति मांगी थी, उन्हें अनुमति दी गई है. संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है.
प्रकाश सिंह ने क्या लिखा ?
पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, अगर लोग पार्क, सेक्टर या सोसायटी में उत्सव नहीं मनाएंगे तो फिर कहाँ मनाएंगे? प्रशासन को इस पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए. उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को भी शिकायत भेजी है.
ये भी पढ़ें: नवरात्रि में Automobile सेक्टर ने तोड़े रिकॉर्ड, नोएडा में सात दिन में 900 करोड़ की गाड़ियां बिकी
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
20 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
21 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines