Noida News : नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर 52 में घर में अकेली 10 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने रेप किया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजन को दी। परिजन की तरफ से सेक्टर 24 थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट को केस में शामिल कर पुलिस जल्द ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी।
दो मंजिला मकान में हुई घटना
जांच में पता चला है कि नोएडा के सेक्टर 52 में दो मंजिला मकान में एक परिवार रहता है। दंपती कामकाजी है। दोनों ड्यूटी पर चले गए। रविवार को मौेका पाकर आरोपी बच्ची के पास आया। उसने बच्ची के कपड़े उतार दिए और गंदी हरकत की। बच्ची ने शोर मचाया और आरोपी भाग गया। आरोपी उसी मकान में पहली मंजिल पर रहता है। बच्ची की मां जब घर पहुंची तो पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली।
बीमा कंपनी के काम से गए थे हरियाणा
बच्ची के पिता बीमा कंपनी में काम करती है जबकि मां एक शोरूम में नौकरी करते है। घटना वाले दिन पिता की छुट्टी रहती है, लेकिन वह कंपनी के काम से हरियाणा चले गए थे। मां शोरूम गई थी। बच्ची को घर में अकेला पाकर पड़ोसी प्रदीप जिंदल ने रेप की घटना को अंजाम दिया।
क्या बोले एडीसीपी?
एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी प्रदीप जिंदल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर उसको सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 hr agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
9 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
23 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines