उत्तर प्रदेश के नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने अब तक उपद्रव, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी के आरोप में 300 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. जांच में एक गहरी साजिश का संकेत मिला है, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए भीड़ को उकसाया गया था, 50 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया हैंडल्स का इस्तेमाल भीड़ को भड़काने के लिए किया गया था. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के अनुसार नोएडा में लगभग 83 स्थानों पर करीब 42,000 मजदूर अपनी मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरे। पुलिस ने गोलीबारी का सहारा नहीं लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए केवल दो स्थानों पर न्यूनतम बल का प्रयोग किया।
पुलिस के अनुसार इन फर्जी हैंडल्स के जरिए गोलीबारी और मौतों जैसी झूठी अफवाहें फैलाई गईं, जिससे शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक हो गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) इन हैंडल्स के पीछे छिपे चेहरों की तलाश कर रही है. पुलिस का मानना है कि यह किसी बड़े सिंडिकेट की साजिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में विरोध प्रदर्शन की क्या है वजह, आखिर किस चीज की मांग कर रहे हैं कर्मचारी?
नोएडा हिंसा: अब तक के 5 बड़े अपडेट्स
300 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 100 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. करीब 50 फर्जी फेसबुक और ट्विटर (X) हैंडल्स की पहचान हुई है जो हिंसा भड़काने में सक्रिय थे. पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पत्थरबाजों और वाहनों में आग लगाने वालों की शिनाख्त कर रही है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के अनुसार, पड़ोसी जिलों से आए असामाजिक तत्वों ने भीड़ को उकसाया. नोएडा फेज-2 और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) तैनात है.
यह भी पढ़ें: गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक शांति के लिए बनी हाई लेवल कमेटी, तैनात किए गए बड़े अफसर
शांति की अपील और मांगों पर सहमति
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों की अधिकांश मांगें, जैसे वेतन वृद्धि और महीने में 4 पेड छुट्टियां, पहले ही मान ली गई हैं. मुख्यमंत्री द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति भी जल्द अपनी अंतिम सिफारिशें पेश करेगी. नोएडा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी असत्यापित पोस्ट पर भरोसा न करें. अफवाह फैलाना या भड़काऊ पोस्ट शेयर करना आपको जेल पहुंचा सकता है.
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
6 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
10 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
10 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
12 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
13 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
14 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines