Noida Protest Update: नोएडा हिंसा में 300 गिरफ्तार, 50 फर्जी हैंडल से रची गई थी बड़ी साजिश

“नोएडा हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 300 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार, जांच में खुले 50 फर्जी सोशल मीडिया हैंडल्स के राज. जानें कैसे एक ‘डिजिटल साजिश’ ने नोएडा को सुलगाया और अब UP STF की रडार पर कौन है.

Noida Police action on protest violence 2026

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के अनुसार फर्जी हैंडल्स के जरिए गोलीबारी और मौतों जैसी झूठी अफवाहें फैलाई गईं

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने अब तक उपद्रव, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी के आरोप में 300 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. जांच में एक गहरी साजिश का संकेत मिला है, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए भीड़ को उकसाया गया था, 50 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया हैंडल्स का इस्तेमाल भीड़ को भड़काने के लिए किया गया था. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के अनुसार नोएडा में लगभग 83 स्थानों पर करीब 42,000 मजदूर अपनी मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरे। पुलिस ने गोलीबारी का सहारा नहीं लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए केवल दो स्थानों पर न्यूनतम बल का प्रयोग किया।

पुलिस के अनुसार इन फर्जी हैंडल्स के जरिए गोलीबारी और मौतों जैसी झूठी अफवाहें फैलाई गईं, जिससे शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक हो गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) इन हैंडल्स के पीछे छिपे चेहरों की तलाश कर रही है. पुलिस का मानना है कि यह किसी बड़े सिंडिकेट की साजिश हो सकती है.

Advertisment

नोएडा हिंसा: अब तक के 5 बड़े अपडेट्स

300 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 100 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. करीब 50 फर्जी फेसबुक और ट्विटर (X) हैंडल्स की पहचान हुई है जो हिंसा भड़काने में सक्रिय थे. पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पत्थरबाजों और वाहनों में आग लगाने वालों की शिनाख्त कर रही है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के अनुसार, पड़ोसी जिलों से आए असामाजिक तत्वों ने भीड़ को उकसाया. नोएडा फेज-2 और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) तैनात है.

विज्ञापन

शांति की अपील और मांगों पर सहमति

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों की अधिकांश मांगें, जैसे वेतन वृद्धि और महीने में 4 पेड छुट्टियां, पहले ही मान ली गई हैं. मुख्यमंत्री द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति भी जल्द अपनी अंतिम सिफारिशें पेश करेगी. नोएडा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी असत्यापित पोस्ट पर भरोसा न करें. अफवाह फैलाना या भड़काऊ पोस्ट शेयर करना आपको जेल पहुंचा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ