हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा में प्राॅपर्टी के भाव में 69 प्रतिशत की तेजी, डिमांड बढ़ने से अंडर कंस्ट्रक्शन के रेट भी हाई

Why Real Estate Rate Increase in Noida: नोएडा में प्राॅपर्टी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार डिमांड इतनी है कि लोग अंडर कंस्ट्रक्शन प्राॅपर्टी भी खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
Property

Noida Property Price Hike: नोएडा में प्राॅपर्टी के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। इसकी एक बड़ी वजह मांग में वृद्धि है। नोएडा में प्राॅपर्टी की डिमांड में 15.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मैजिकब्रिक्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार सप्लाई में सालाना आधार 13.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। नोएडा में डिमांड बढ़ने से आवासीय मकानों के दामों में भी 46.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एनसीआर में औसत आवासीय दर 11 हजार 625 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

रिपोर्ट के अनुसार बिल्डर फ्लोर की औसत कीमत 3800 रुपये वर्ग फुट, मल्टीस्टोरी के लिए 10,100 रुपये प्रति वर्ग फुट, आवासीय घरों के लिए 17 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट और शानदार विला के लिए 18,900 रुपये प्रति वर्ग फुट है। रिपोर्ट के अनुसार लोग परी चौक, दादरी मेन रोड और नोएडा 7 एक्स जैसे क्षेत्रों में घर खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः अश्‍लील हरकत से मना क‍िया तो मारे थप्‍पड़, 47 दिन तक सोती रही पुलिस! गोलियों की भेंट चढ़ा पूरा परिवार

कीमतों में अया 69 फीसदी का उछाल

इसके अलावा नोएडा के लोग अंडर कंस्ट्रक्शन प्राॅपर्टी में भी खरीदार दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इससे कीमतों में 69 फीसदी का उछाल आया है। ग्राहक-3 बेडरूम अपार्टमेंट को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। इसके अलावा 22 प्रतिशत खरीदार 2 बेडरूम वाले घर की तलाश भी कर रहे हैं। बता दें कि नोएडा यूपी के नियोजित तरीके से बसे शहरों में से एक है। यह एनसीआर का हिस्सा भी है और दिल्ली से सटा हुआ है।

नोएडा की पहचान उनके सुनियोजित बुनियादी ढांचे की वजह से है। यहां पर आईटी पार्क, शैक्षणिक संस्थान और मनोरंजन सुविधाओं के कारण लोग प्राॅपर्टी खरीदकर रहना पसंद करते हैं। पिछले कुछ सालों में नोएडा में तेजी से शहरीकरण और विकास हुआ।

ये भी पढ़ेंः रेल कर्मचारियों को PM मोदी का बड़ा तोहफा, दिवाली पर मिलेगा बोनस

देश के 7 प्रमुख शहरों में बढ़ी कीमतें

एनाराॅक की रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 7 प्रमुख शहरों में आवासीय संपत्ति की कीमतें सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़ी हैं। जुलाई-सितंबर में घरों की ब्रिकी 11 प्रतिशत घटकर 1 लाख 7 हजार 600 यूनिट रह गई। बता दें टाॅप 7 प्रमुख शहरों में नए घरों की आपूर्ति में 19 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें