Noida News: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक अनोखी तकनीकी पहल की शुरुआत की है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का नाम है विजिन सेफ रोड रखा गया है. इस अवसर पर यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े.
स्पीड लिमिट लाइव दिखेगी
इस पहल के तहत अब गूगल मैप पर वाहन की अधिकतम गति सीमा (स्पीड लिमिट) लाइव प्रदर्शित होगी. यानी जब वाहन चालक नेविगेशन का उपयोग करेगा, तो उसे अपने वाहन की वास्तविक गति के साथ-साथ उस मार्ग की अधिकतम निर्धारित स्पीड लिमिट भी दिखाई देगी. इससे चालक को यह पता रहेगा कि वह निर्धारित गति से अधिक तो नहीं चला रहा है. यह फीचर वाहन चालकों को अपनी स्पीड नियंत्रित रखने के लिए स्वतः प्रेरित करेगा.
हादसे का कारण तेज गति
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण तेज गति है. यदि चालक निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तो अधिकांश हादसे टाले जा सकते हैं. यह पहल सड़क सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी.
गूगल इंडिया की इंडिया हेड क्या बोली
गूगल इंडिया की इंडिया हेड (स्ट्रैटजिक प्रोडक्ट पार्टनरशिप) रोली अग्रवाल ने कहा कि गूगल मैप्स का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव देना है. गौतमबुद्धनगर पुलिस के साथ यह साझेदारी भारत में स्मार्ट और सेफ ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए जरूरी है.
ये भी पढ़ें: सेक्टर 142 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो पर कब दूर होगा ब्रेकर, बढ़ा लोगों का इंतजार
संबंधित खबरें
यूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
2 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
13 hrs agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
15 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoसंभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख जुर्माना
1 day agoयूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सियासी मंथन, बीजेपी-सपा में समीकरण साधने की कवायद तेज
1 day agoहॉस्टल के खाने में मिला कीड़ा तो भड़के स्टूडेंट, दून यूनिवर्सिटी में मचा भारी बवाल, विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines