नोएडा पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर अमन उर्फ माया त्यागी को ढेर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में बदमाश त्यागी को कई गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इलाज के दौरान गैंगस्टर त्यागी की मौत हो गई.
पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली
नोएडा पुलिस और CRT ने ज्वॉइंट ऑपरेशन के तहत इस एनकाउंटर को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान 3 पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है. पुलिस ने बताया कि अमन उर्फ माया त्यागी थाना बादलपुर से वॉन्टेड था और उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था. एनकाउंटर की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस अमन की क्रिमिनल हिस्ट्री निकालने में जुटी है.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में हिंडन डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, करोड़ों की जमीन कब्जा मुक्त
2019 में भी हुआ थी मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक, माया त्यागी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के दादरी, बादलपुर और बिसरख थानों के अलावा गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में हत्या, जानलेवा हमला समेत अलग-अलग धाराओं में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. 2019 में थाना फेज-2 पुलिस के साथ गैंगस्टर माया की मुठभेड़ हुई थी. उस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
5 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
7 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
9 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
10 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
11 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
14 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
15 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines