Noida News: थाना 49 पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार आधी रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। घायल बदमाशों की पहचान अनिल उर्फ अन्नू और करन के रूप में हुई है। दोनों बदमाश रेकी करने के बाद बंद पड़े मकान में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने की ज्वेलरी समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया है। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
गोपनीय सूचना पर हुई कार्रवाई
एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध प्रतीत होने पर बाइक सवार 2 व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन से आगे सर्विस रोड़ पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाशों को गोली लगी है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश अन्नू व करन हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के रहने वाले है। वर्तमान में वह बरौला गांव में किराए पर रहकर आपराधिक वारदात को अंजाम देते थे।
भारी मात्रा में ज्वैलरी हुई बरामद
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद करने के अलावा चोरी की सोने की चेन, कुंडल, 3 अंगूठी, एक गले का पैंडेंट, 4 मोबाइल व 2800 कैश बरामद किए है। बरामद सामान बदमाशों ने एक घर से चोरी किया था। आरोपी चोरी की ज्वैलरी को बेच पाते इससे पहले ही पुलिस ने उनको धर दबोचा है।
बंद मकान को बनाते थे निशाना
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बंद पड़े मकानों में रेकी कर रात के समय ताला तोड़कर ज्वैलरी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के सामान को कम दाम में राहगीरों को बेच देते थे। बदमाशों ने हिमाचल प्रदेश में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में चौंकाने वाली वारदात, कुत्ते को डांटा तो धारदार हथियार से काट दी नाक
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
2 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
9 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
10 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
11 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
13 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
13 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
15 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
16 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines