UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में जल्द ही यातायात (Noida Traffic) को लेकर एक नया रूट मैप तैयार होने वाला है। ये नई व्यवस्था नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर लागू होगी। अधिकारियों की मानें तो इन नए नियमों (Traffic Rules) को तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि हाल ही में नोएडा पुलिस आयुक्त ( Noida Police Commissioner) लक्ष्मी सिंह (Laxmi Singh) ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक और जगत फार्म का दौरा किया है। दोनों स्थानों पर यातायात के भारी दबाव को महसूस किया गया है।
हल्के और भारी वाहनों के लिए होगी व्यवस्था
नोएडा के पुलिस उपायुक्त (यातायात) गणेश प्रसाद साहा ने मंगलवार को मीडियो को बताया कि पुलिस अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ तालमेल कर एक रूट मैप तैयार करेंगे। इसके तहत भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में काफी उद्योग हैं। इसलिए ट्रक और अन्य भारी वाहन यहां नियमित रूप से आते हैं। अक्सर देखा गया है कि सड़कों के किनारे ये भारी खड़े हो जाते हैं।
बार-बार लेन बदलने पर होगी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त ने यातायात विभाग को बहुत ज्यादा ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर लेन प्रबंधन के लिए ध्यान देने का निर्देश दिया है। लेन प्रबंधन भीड़भाड़ और दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने डीएनडी मार्ग पर लेन प्रबंधन लागू किया है। लोगों को लेन ड्राइविंग नियमों का पालन नहीं करने और बार-बार लेन बदलने पर चालान करना भी शुरू कर दिए है।
ओवर स्पीड मिला वाहन तो खैर नहीं
बता दें कि पिछले हफ्ते नवनियुक्त पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने चीला सीमा के पास घटनास्थल का दौरा किया था। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्होंने सेक्टर-96 में उस जगह का दौरा किया, जहां जगुआर कार ने एक स्कूटी सवार युवती को रौंद डाला था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अधिकारियों को जिले में सभी तेज गति वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
4 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
12 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
13 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
14 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
16 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
16 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
17 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
19 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines