Noida News: नोएडा की थाना सेक्टर 20 की पुलिस ने नाइजीरियन गिरोह के 8 सदस्यों को पकड़ा है। इनमें एक भारतीय मूल की महिला भी शामिल है। आरोप है कि ये लोगों को गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगी करते थे। बाद में गिफ्ट के कस्टम अथॉरिटी में फंसे होने का हवाला देकर लोगों से उसे छुड़ाने के लिए पैसे लेते थे। इस तरह गिरोह ने करीब 700 महिलाओं से ठगी की है।
इनके पास से 31 मोबाइल मिले हैं। ये अब तक 700 से 800 लोगों से ठगी कर चुके थे। इनमें से कुछ लोगों का वीजा भी एक्सपायर हो चुका है। पढ़ाई और इलाज के वीजा पर आए थे, लेकिन वीजा खत्म होने के बाद भी वापस अपने देश नहीं गए।
https://twitter.com/AHindinews/status/1648648099576029185?s=20
ऐसे बनाते थे लोगों को अपना शिकार
एडीसीपी नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि सभी आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करते थे। फिर विश्वास में लेकर उनके पर्सनल नंबर, पता भी हासिल कर लेते थे। इसके बाद उन्हें गोल्ड ज्वेलरी, महंगी घड़ी, फोन आदि गिफ्ट भेजने का नाटक करते थे। यह बताते कि गिफ्ट कस्टम में फंस गया है। उसे छुड़ाने के लिए पैसे लगेंगे। फिर गिरोह की महिला कस्टम अफसर बनकर पैसे ऐंठती थी।
यह भी पढ़ें: Army Commanders Conference: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- हर जवान को मुहैया कराएंगे बेहतरीन हथियार और सुविधाएं
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
5 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines