Noida News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने कछुओं की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीपल्स फॉर एनजीओ की मदद से आरोपियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से 33 प्रतिबंधित कछुए बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी यमुना नदी से कछुए पकड़कर उन्हें अवैध रूप से बेचने का काम करते थे। शनिवार को आरोपी एक डील के तहत करीब 33 कछुए देने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे तभी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
खुद ग्राहक बनकर किया संपर्क
पुलिस को दी शिकायत में पीपल्स फॉर एनजीओ एनजीओ के गौरव ने बताया कि उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में कछुओं की तस्करी की जा रही है। उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर एक ट्रैप योजना बनाई। इस दौरान उन्होंने दिल्ली जामा मस्जिद के पास रहने वाले एक व्यक्ति हाजी नावेद से संपर्क कर 100 कछुओं की डील तय की। बातचीत के दौरान नावेद ने कछुओं की तस्करी करने वाले आरोपी रिंकू सिंह का नंबर साझा किया। इसके बाद गौरव ने खुद को ग्राहक बताते हुए रिंकू से संपर्क किया।
डिलीवरी लेने के बहाने आरोपियों को दबोचा
शनिवार को रिंकू सिंह अपने साथी सोनू के साथ एच्छर क्षेत्र के नट मडैया के पास कछुओं की डिलीवरी देने के लिए पहुंचा। जैसे ही उन्होंने कछुए सौंपने की कोशिश की, मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 33 प्रतिबंधित कछुए बरामद हुए, जिन्हें सुरक्षित वन विभाग के हवाले किया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी एक कछुए को 2 हजार रुपये में बेचते थे।
पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी
थाना बीटा-2 पुलिस की जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का भाई पहले भी दिल्ली में वन्य जीव तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका संबंध किन-किन बड़े तस्करों से है। अब तक कितने कछुओं की तस्करी हो चुकी है। पुलिस इनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
वन विभाग के पास सुरक्षित कछुए
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कछुओं को वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। विभाग का कहना है कि कछुओं को जल्द प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
13 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
22 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines