Noida News: नोएडा थाना साइबर क्राइम पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट करके 1 करोड़ 70 लाख रुपये की ठगी करने में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने सरोजनी नगर, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली से दीपक पुत्र मंगल कुमार को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 1 आईफोन बरामद किया है. सेक्टर-62 नोएडा में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना साइबर क्राइम नोएडा पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी. वादी द्वारा बताया गया था कि साइबर अपराधियों ने उसे डिजिटल अरेस्ट करके स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताते हुए यह कहकर डराया किया गया कि उसके मोबाइल फोन का प्रयोग “नरेश गोयल स्कैम” में अवैध गतिविधियों के लिए हुआ है. इसी बहाने वीडियो कॉल के माध्यम आरोपियों ने उसे डिजिटल अरेस्ट करके गिरफ़्तारी का भय दिखाते हुए 1,70,00,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ठगी में प्रयोग किए गए संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज़ कराया था. जिसके बाद पुलिस टीम ने पिलंजी, थाना सरोजनीनगर, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली से दीपक पुत्र मंगल कुमार को गिरफ्तार किया है.
बैंक खाते में मंगवाता था ठगी की रकम
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके बैंक खाते में ठगी की धनराशि प्राप्त होती थी. जिसे वह अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम के माध्यम से निकाल लेते थे. इसके बदले उसे लगभग 10% कमीशन मिलता था. आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपना बैंक खाता किराए पर अन्य लोगों को उपलब्ध कराता था. घटना में प्रयुक्त बैंक खाते के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से कुल 3 शिकायतें दर्ज हैं. आरोपी दीपक के बैंक खाते में घटना से संबंधित 1 लाख रुपये आए थे. इस प्रकरण में 3 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तारी कर चुकी है.
यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण, निर्माण गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर
साइबर जागरूकता के लिए कुछ सुझाव-
01- किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाट्सअप कॉल और video call द्वारा पुलिस की वर्दी पहन कर किये जा रहे कॉल पर यकीन करने से पहले उस नंबर और बताये गये नाम व पद को GOOGLE SEARCH करके या सम्बन्धित विभाग की वेवसाइट पर उपलब्ध अधिकारियों का और उनकी तैनाती स्थल की जांच पडताल के बाद ही बतायी जा रही किसी बात का यकीन करें.
02- किये गये What’s app call और video call के विषय में एक बार कोई जानकारी साझा करने से पहले उस नंबर के विषय में निकटवर्ती Cyber cell या सम्बंधित विभाग जैसे नार्कोटिक्स, फेडेक्त कोरियर, CBI आदि विभिन्न संस्थानो के हेल्प डेस्क से भी जांच पडताल करें.
03- अगर आपके द्वारा कोई भी पार्सल नही भेजा गया है अथवा पार्सल में यदि बताया जा रहा है कि एक पार्सल मिला है. जिसमें आपका आधार कार्ड या मोबाइल नंबर मिला है तो उस कॉल पर यकीन ना करें. वह साइबर क्रिमिनल का कॉल हो सकता है. अगर किसी विधिक कानूनी कार्यवाही की धमकी दी जा रही हो, तो घबराये नही तत्काल इस बात की सूचना सम्बन्धित, निकटवर्ती थाने में अवश्य दें.
04- अगर आपके आधार की आईडी या आपके नाम से कोई बैंक खाता खोले जाने की बात कही जा रही हो तो उसे तत्काल ब्लॉक कराने के लिये सम्बन्धित नजदीकी बैंक जाकर उक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र कर उक्त बैंक खाते को बन्द कराने की कार्यवाही को अमल में लाया जाये.
05- यदि What’s app call और video call द्वारा आपके खाते में हवाला अथवा मनी लॉन्ड्रिंग से सम्बन्धित धनराशि आने की बात कही जाये, तो उस कॉल पर यकीन न करें, क्योकि कोई भी सरकारी संस्था मनी लान्ड्रिग अथवा हवाले के पैसे के सम्बन्ध में द्वारा दूरभाष अवगत नही कराती है.
06- अगर What’s app call अथवा video call द्वारा आपके खाते की जॉच के उपरान्त कोई पुलिस Clearance certificate की बीत की जाती है, तो यह निश्चित तोर पर Cyber Fraudsters आप को गुमराह कर आप के खाते में मौजूद बैंक धनराशि को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते है.
07- किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यदि आपको What’s app call या video call कर आपको डराया या धमकाया जाता है, तो आप इसके सम्बन्ध में अपने घर में मौजूद अन्य सदस्यो अथवा रिश्तेदारो को भी इसके विषय में अवश्य जानकारी दें.
यह भी पढ़ें- UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से ओवरलोड डबल डेकर बस पलटी; 14 लोग घायल
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, SP में शामिल हुए धर्मेंद्र कश्यप
14 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines