नोएडा: नोएडा व ग्रेटर नोएडा में कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। चारों चेन्नई गिरोह के सदस्य हैं। यह लोग वारदात को अंजाम देकर चेन्नई भाग जाते थे। नोएडा सेक्टर-39 पुलिस पुलिस ने बदमाशों से चोरी के ब्रांडेड कंपनियों के 27 लैपटॉप, 17 चश्में, मोबाइल, ज्वैलरी, नकदी और स्कूटी बरामद की गई हैं। गिरोह अभी तक 100 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुका है।
सीसीटीवी में वारदात को अंजाम देते कैद हुए थे
पुलिस के अनुसार जिले में 20 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी में कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी करने वाले ठक ठक गिरोह का पता चला था। एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक टीम गठित कर इन वारदातों को अंजाम देने वाले संजय उर्फ माइकल, अमित, विक्रम, विग्नेश उर्फ विक्की लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग दिल्ली में किराए पर रहते थे। वारदात को अंजाम देकर चेन्नई भाग जाते थे। इन्होंने चेन्नई में भी इसी तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
योजनाबद्व तरीके से वारदात को अंजाम देता था गिरोह
आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। गिरोह का एक सदस्य पहले स्कूटी पर रेकी करता था। फिर गुलेल से मारकर शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया जाता था। यह चोरी का सामान दिल्ली में सस्ते दामों में ही बेच देते थे। संजय गिरोह का सरगना है। दिल्ली पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 mins agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 mins agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines