मसाज पार्लर के नाम पर बुलाते थे ग्राहक, फिर शुरू होता था 'खेल'; 1 साल से सक्रिय गैंग का भंडाफोड़

नोएडा में पुलिस ने एक मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा किया है। पिछले एक साल में गैंग ने 50 से ज्यादा लोगों से आपत्तिजनक वीडियो के जरिए लाखों की ठगी की। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक महिला फरार है।

Noida Massage parlor
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मसाज पार्लर की आड़ में लोगों के साथ ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पता चला है कि यह गैंग पिछले एक साल में 50 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। गैंग के सदस्य लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। अब इस गैंग के कई सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

थाना फेस-3 पुलिस ने मसाज पार्लर के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पकड़ा गया गैंग ऑनलाइन ‘जस्ट डायल’ एप पर ‘रॉयल मसाज थेरेपी’ के नाम से सक्रिय था। यह गैंग मसाज करवाने के इच्छुक ग्राहकों से संपर्क करता था।

विज्ञापन

वीडियो रिकॉर्ड करता था गिरोह

जब ग्राहक पार्लर में पहुंचते थे, तो वहां मौजूद लड़की के साथ उनकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली जाती थी। इसके बाद उस वीडियो को वायरल करने और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।

गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों शिवम, रोहित और राजन उर्फ राजू  को गिरफ्तार किया है। गैंग में एक लड़की भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। डीसीपी ने बताया कि यह गैंग अब तक 50 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ