हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा में खुलेंगी 239 शराब की नई दुकानें; आबकारी विभाग ने मांगे आवेदन, नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Noida Open 239 New Liquor Shops: उत्तर प्रदेश की नई शराब नीति के तहत नोएडा में 239 शराब की नई दुकानें खुलने वाली हैं। जिसके लिए आबकारी विभाग ने आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन

Noida Open 239 New Liquor Shops: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नोएडा में नई शराब की दुकानें खुलने वाली हैं। उत्तर प्रदेश की नई शराब नीति के तहत आबकारी विभाग ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए नोएडा से 239 आवेदन मांगे हैं। नई नीति के तहत इस बार कंपोजिट दुकानों को भी शामिल किया गया है। इन दुकानों में बीयर और IMFL (भारत में बनी विदेशी शराब) एक साथ बेची जाएंगी। मालूम हो कि 6 साल में यह पहली बार है कि शराब कारोबार के लिए आबकारी विभाग की तरफ से नए आवेदन मांगे गए हैं।

नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

इससे सेक्टर के नए खिलाड़ियों को मैदान में उतरने का मौका मिलेगा। नोएडा में 239 कंपोजिट शराब की दुकानों के अलावा 234 देशी शराब की दुकानें और 27 मॉडल शॉप होंगी। पिछले 6 साल में सिर्फ मौजूदा लाइसेंसों को ही रिन्यु किया गया था। नोएडा की मौजूदा दुकानों के लाइसेंस 31 मार्च को समाप्त होने वाले हैं। शहर में फिलहाल 140 बीयर की दुकानें, 146 IMFL दुकानें, 29 प्रीमियम शराब की दुकानें, 234 देशी शराब की दुकानें और 27 मॉडल शॉप हैं।

मांगे गए ई-लॉटरी से आवेदन

इस बार बीयर और IMFL दुकानों को कंपोजिट शराब की दुकानों में मिला दिया जाएगा। इसके लिए ई-लॉटरी से आवेदन मांगे गए हैं। वहीं, मॉडल शॉप जैसी हैं, वैसी ही रहेंगी। इसके अलावा, देशी शराब की दुकानों को बीयर काउंटर जोड़कर शॉप को कंपोजिट में अपग्रेड करने का ऑप्शन रहेगा। वहीं, एक अधिकारी ने कहा कि नए लाइसेंस जारी होने के बाद शराब की दुकानों के स्थान भी बदल सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh में Rajat Dalal ने फर्जी बाबा को ऐसे किया एक्सपोज, वीडियो में देखें

कब शुरू होगी आवंटन प्रक्रिया

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 501 शराब की दुकानों के लिए आवंटन प्रक्रिया 14 फरवरी को शुरू हुई। 17 से 27 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और ई-लॉटरी का पहला चरण 6 मार्च को निकाला जाएगा। विभाग जिले में 29 प्रीमियम शराब की दुकानों के लाइसेंस का रिन्यु भी करेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola