हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Noida News:नोएडा सेक्टर-39 जिला अस्पताल में सेक्टर-30 की पैथोलॉजी लैब शिफ्ट

विज्ञापन
file photo

Noida News: नोएडा सेक्टर 30 की पैथोलॉजी लैब सेक्टर-39 जिला अस्पताल की की नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो गई है। मरीजों की सभी जांच अब सेक्टर-39 के जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में की जा रही हैं। अगले महीने से इस लैब में इंटरनेट की सुविधा होगी। जिसके बाद मोबाइल पर भी मरीजों को उनकी स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट भेजी जा सकेगी। बता दें रोजाना 300 से ज्यादा मरीजों की जांच लैब में की जाती है।

रिपोर्ट के लिए आने की जरूरत नहीं

जानकारी के मुताबिक कुछ रिपोर्ट तो उसी समय दे दी जाती है। कुछ जांच रिपोर्ट आने में समय लगता है। अगले माह से लैब में जांच के बाद मरीज को खुद रिपोर्ट लेने आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, नोएडा जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से कोरोना की संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि संक्रमित होने की तेज दर के साथ स्वस्थ होने वाले लोगों का अनुपात भी तेज है।

कोरोना की जांच की जा रही 

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 65 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही जिले में स्थित अस्पतालों में 29 लोग उपचार करा रहे। जिले में 613 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें से 81 लोग संक्रमित मिले थे। इसमें से 9 बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola