YEIDA Plot Scheme Update: नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के बनने से कई इलाकों का विकास संभव हो गया है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इलाके के विकास के लिए नए प्रोजक्ट शुरू कर रही है। सरकार के निर्देश पर यमुना डेवलपमेंट अथॉरिटी कई स्कीम लेकर आती है। कुछ समय पहले ही प्राधिकरण की एक नई प्लॉट योजना लॉन्च हुई है। हालांकि, यह योजना ‘हॉस्पिटल-चाइल्ड वेलफेयर एंड मेटेरनिटी सेंटर’ के नाम से निकाली गई है। प्राधिकरण नोएडा के सेक्टर 18, 20 और 22ई में इसके तहत प्लॉट दे रहा है। यहां पर प्लॉट खरीदने वाले इसमें अप्लाई कर सकते हैं। योजना से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए यहां डिटेल देख सकते हैं।
कौन आवेदन कर सकता है?
इस योजना में आवेदन करने के लिए भी कुछ शर्तें रखी गई हैं। इसमें वही लोग अप्लाई कर सकते हैं, जो रजिस्टर्ड पार्टनरशिप फर्म हो, पब्लिक लिमिटेड कंपनी, रजिस्टर्ड ट्रंट हों, सरकारी या अर्ध-सरकारी डिपार्टमेंट, रजिस्टर्ड सोसायटी हों, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, इसमें भाग ले सकते हैं। इसके अलावा, कॉन्सॉर्टियम इसमें हिस्सा नहीं ले सकते हैं। इस योजना में सिर्फ एक ही प्लॉट दिया जाएगा। बाहरी कंपनी इसमें हिस्सा नहीं ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास 276 लोगों को मिला अपना आशियाना, 54 हजार लोगों ने आजमाई थी किस्मत
कहां से मिलेगी जानकारी?
योजना की बात की जाए, तो ये पिछले महीने 18 तारीख को शुरू की गई थी। इसके लिए तारीख 17 जुलाई तय की गई है। वहीं, प्लॉट खरीदने में जो लोग ई-ऑक्शन का हिस्सा बन सकेंगे, उनके नाम की लिस्ट 15 अगस्त को जारी की जाएगी। प्लॉट का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए 19 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। अगर योजना से जुड़ी अधिक जानकारी चाहते हैं, तो इन नंबर 98108556523 पर बात कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत प्लॉट की कीमत साइज के हिसाब से 5 करोड़ रुपये से लेकर 28 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
इसके अलावा, नोएडा में अन्य प्लॉट खरीदने के लिए ड्रा का आयोजन किया गया। इसकी लिस्ट अब प्राधिकरण की आधिकारिक साइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ पर अपडेट कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: छांगुर बाबा केस में बड़ा खुलासा, बलरामपुर कोठी से मिली धर्मगुरुओं के साथ तस्वीरों वाली एल्बम
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
19 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines