Noida News: नोएडा के सेक्टर 53 में गिझौड़ गांव के पास 2 जून को सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर हुई मारपीट और थार से कुचलने के चर्चित मामले में अब आरोपी पक्ष ने भी कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। 5 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दूसरे पक्ष के लोगों की भी मुश्किलें अब बढ़ सकती है।
वायरल वीडियो बना था विवाद का कारण
बता दें कि इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिनमें मारपीट, गाली-ग्लौज और थार गाड़ी से कुचलने के प्रयास साफ नजर आ रहे थे। मामले में एक पक्ष की ओर से पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो अभी भी फरार हैं।
क्या है नया आरोप
गाजियाबाद निवासी अमित खारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि दिल्ली निवासी आयुष त्रिपाठी द्वारा आकाश अवाना को फोन कॉल की गई थी, जिसे रिसीव न करने पर विवाद बढ़ा। आरोप है कि कुछ घंटों बाद आकाश को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और एक लड़की को लेकर धमकी दी गई। इसके बाद कथित रूप से चार गाड़ियों में सवार होकर लगभग 20 लोग आए। इसमें सौरभ यादव, सुमित यादव, प्रिंस यादव और एक अज्ञात शामिल है। सभी सेक्टर 53 पहुंचे और वहां मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों में से एक की गाड़ी पर भारत सरकार लिखा हुआ था।
फायरिंग का है आरोप
अमित खारी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ पहले से सूरजपुर, बीटा 2 और सेक्टर 39 थानों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि घटना के वीडियो और फोटो उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया है।
पहले से दर्ज है केस
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पहले से सौरभ यादव की ओर से आकाश अवाना, अमन अवाना, गौरव चैहान और कुनाल चैहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपी पक्ष की ओर से भी एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
SHO हुए थे निलंबित
थार से युवक को कुचलने का प्रयास करने का वीडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन सेक्टर 24 SHO श्याम बाबू शुक्ला और गिझौड़ चैकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था। थार गाड़ी को जब्त कर सीज करने के साथ 68,500 रुपये का चालान किया गया था।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की किस सोसायटी में आधी रात बंद हुई लिफ्ट, 19 मंजिला इमारत में रहना बना मुसीबत
संबंधित खबरें
ऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
3 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
29 mins agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
3 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
3 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
3 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines