हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लिव इन पार्टनर को 64 लाख की चपत लगाकर गोवा के क्लब में की मस्ती, नोएडा के नटवरलाल की कहानी जानकार रह जाएंगे हैरान

Noida News : युवती ने लाइफ पार्टनर की तलाश के लिए जीवनसाथी डाॅट काॅम पर आईडी बनाई थी। युवक ने भी खुद को अनमैरिड बताते हुए उस पर आईडी बनाई थी। दोनों के बीच मार्च 2024 से बातचीत शुरू हुई और शादी तक बात पहुंच गई।

विज्ञापन
नोएडा की सेक्टर 58 थाना पुलिस ने पकड़ा 64 लाख की ठगी का आरोपी।

Noida News : नोएडा की सेक्टर 58 कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया है, जिसको जानकर हैरान हो जाएंगे। युवक ने लिव इन पार्टनर को शादी का झांसा दिया। उसके साथ रेप किया। 64 लाख रूपये हड़पने के बाद वह गोवा व कर्नाटक के क्लब में मस्ती करने के लिए चला गया। दो महीने तक जब आरोपी से संपर्क नहीं हुआ तो पीड़ित युवती ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी नेहुल राना को धर दबोचा है।

जीवनसाथी डाॅट काॅम पर हुई थी मुलाकात

युवती ने लाइफ पार्टनर की तलाश के लिए जीवनसाथी डाॅट काॅम पर आईडी बनाई थी। युवक ने भी खुद को अनमैरिड बताते हुए उस पर आईडी बनाई थी। दोनों के बीच मार्च 2024 से बातचीत शुरू हुई और शादी तक बात पहुंच गई। दोनों लिव इन रिलेशन में नोएडा में रहने लगे। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। आरोपी ने युवती का भरोसा जीतकर उसके साथ ठगी शुरू कर दी।

ऐसे की गई ठगी

युवती का भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने सबसे पहले उसके आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 50 लाख रूपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद कोटक बैंक के खाते से करीब साढ़े छह लाख लिए। म्यूचअल फंड एसआईपी से 8 लाख रूपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए। कुल 64 लाख रूपये युवती से लेने के बाद आरोपी ने उसका नंबर ब्लाॅक कर दिया। आरोपी यह कहकर रकम लेता था कि वह शेयर मार्केट में निवेश कर उसको दोगुना करेगा।

विज्ञापन

यहां-यहां निवेश की ठगी की रकम

आरोपी ने ठगी के 64 लाख में से करीब 33 लाख रूपये क्रिप्टो करेंसी-यूएसडीटी व अन्य डिजीटल करेंसी में कनवर्ट करके शेयर मार्केट में निवेश कर दी। 4 लाख रूपये उसने एटीएम के माध्यम से कैश निकाले। 28 लाख रूपये उसने गोवा व कर्नाटक के अलग-अलग क्लब और होटल में मौज मस्ती में खर्च किए।

सरकारी एजेंसी का बताता था अधिकारी

विज्ञापन

आरोपी नेहलु राना खुद को सरकारी एजेंसी का रिटायर्ड अधिकारी बताता था। वह सोशल साइट पर लड़कियों से दोस्ती करता था। शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता और फिर ठगी करके फरार हो जाता था। अपने परिवार की आर्थिक समस्याओे को बताकर व अच्छे भविष्य के सपने दिखाकर आरोपी लड़कियों से रकम हड़पता था।

राजस्थान से नोएडा हुआ था शिफ्ट

आरोपी राजस्थान के जिला जयपुर के एसएफएस फ्लैट्स का रहने वाला है। वह बीकाॅम पास है। कुछ समय पहले ही वह राजस्थान से नोएडा शिफ्ट हुआ था। यहां रहने के बाद आरोपी ने ठगी की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola