Noida News (जुनैद खान): नोएडा में सेक्टर-27 के एक ओयो होटल में इंजीनियर उमेश सुसाइड मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, थाना सेक्टर-20 में उमेश की गर्लफ्रेंड ईरम खान और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने गर्लफ्रेंड ईरम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर डेटिंग ऐप के जरिए ईरम खान से मिला था।
10 अप्रैल को की थी आत्महत्या
पुलिस को दी शिकायत में कृषिकांत ने बताया कि हाथरस निवासी संतोष और मथुरा निवासी ईरम खान उसके सॉफ्टवेयर इंजीनियर भाई उमेश कुमार सिंह को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसकी वजह से उसके भाई ने सेक्टर-27 के होटल में 10 अप्रैल को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय इंजीनियर ने आत्महत्या की, उसकी प्रेमिका और बीबीए की छात्रा ईरम भी वहीं पर थी।
मांग रहे थे 30 लाख रुपये
ईरम और संतोष ने उसके भाई से करीब 30 लाख रुपये लिए। जब भी वह रुपये वापस मांगता था तो दोनों उसे प्रताड़ित और ब्लैकमेल करते थे। ईरम और उमेश बीते दो वर्षों से सहमति संबंध में रह रहे थे। घटना वाले दिन दोनों अपने कुत्ते का उपचार कराने के लिए नोएडा आए थे। कुत्ते के उपचार को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ था।
डेटिंग ऐप से हुई थी मुलाकात
उमेश शादीशुदा था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। दो वर्ष पहले मथुरा की ईरम से उमेश की नजदीकी बढ़ी और दोनों में प्रेम संबंध हो गए। दोनों डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे।
यह भी पढ़ें: गुजरात के ब्रिज सिटी में बना एक और नया पुल; 1 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत
पूछताछ में गर्लफ्रेंड का खुलासा
गर्लफ्रेंड ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि दोनों के साथ उनका कुत्ता भी होटल आया था। कुत्ते के इलाज को लेकर उमेश और उसके बीच कहासुनी हुई। कुछ ही समय बाद उमेश ने खुदकुशी कर ली।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
4 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
5 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
9 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
12 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines