हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Noida News : 12 दिनों तक बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, लगा दी 59 लाख की चपत

Noida News : नोएडा में साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग को निशाना बनाया है। 12 दिनों तक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने के बाद उनसे 59 लाख 50 हजार की ठगी कर ली।

विज्ञापन

Noida News : नोएडा में साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग को निशाना बनाया है। 12 दिनों तक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने के बाद उनसे 59 लाख 50 हजार की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे है।

बर्जर पेंट कंपनी में करते थे नौकरी

नोएउा के सेक्टर 29 में रहने वाले राजीव कुमार बर्जर पेंट कंपनी में नौकरी करते थे। अब वह सेवानिवृत्त है। 18 जून को उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपका मोबाइल और लैंडलाइन दोनों कनेक्शन 2 घंटे में काट दिए जाएंगे। आरोपी ने कहा कि आप फोन पर गलत गतिविधियों का इस्तेमाल करते है। यह सुनकर राजीव डर गए।

3 नंबर बटन दबाओ

आरोपी ने बातचीत के दौरान कहा कि मोबाइल पर 3 नंबर बटन दबाए। राजीव कुमार ने बटन दबाया, तभी उधर से आवाज आई कि आपके आधार कार्ड का यूज करके 4 बैंक खाते खुलवाए गए है। इनका इस्तेमाल मानव तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी व आंतकवादी गतिविधि में किया जा रहा है। यह सुनकर राजीव और डर गए।

 

मदद करने का दिया झांसा

आरोपी ने राजीव कुमार को झांसा दिया कि वह उनकी मदद कर सकता है। गोपनीय समझौता की बात कहकर आरोपी ने पीड़ित से अलग-अलग खातों में 59 लाख 50 हजार की रकम ट्रांसफर करा ली। उसके बाद मोबाइल स्विच आफ कर लिया। 18 से 30 जून तक आरोपी ने पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट करके रखा। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता से 3 करोड़ ठगे

डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के मामले में लगातार सामने आ रहे है। हाल ही में साइबर ठगों ने सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता को डिजिटल अरेस्ट करके 3 करोड़ से अधिक की ठगी कर ली। इस मामले में भी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें