नोएडा में इंजीनियर से हुई 48 लाख की ठगी, जानें कैसे हुस्न परी ने पढ़े लिखें को बनाया शिकार

नोएडा में रहने वाले इंजीनियर को शिकार बनाकर युवती ने 48 लाख से अधिक की ठगी कर ली। अगर आप भी निवेश रकम का दोगुना पाना चाहते है तो सावधानी जरूर बरतें, अन्यथा आपकी जेब कट जाएगी। पढ़े नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट

Cyber Noida Police

Noida News : नोएडा के सेक्टर 62 में रहने वाले इंजीनियर संजीव अग्रवाल से टेलीग्राम पर दोस्ती कर प्रिया नाम की युवती ने 48 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित हुस्न परी के जाल में ऐसा फंसते गए कि उसके कहे अनुसार काम करने लगे और ठगी हो गई। नवंबर 2024 में शुरू हुआ यह सिलसिला अब जून के महीने में ठगी पर आकर रूका। पीड़ित ने मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।

फॉरेक्स ट्रेड में निवेश करने के नाम पर ठगी

नवंबर 2024 में टेलीग्राम पर जब संजीव की प्रिया से दोस्ती हुई कि दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। प्रिया ने संजीव को फॉरेक्स ट्रेड में निवेश कर मोटी रकम कमाने का झांसा दिया। पहले तो संजीव ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया। बाद में मार्च के महीने में प्रिया ने स्प्रेडेक्स ग्लोबल ट्रेडिंग वेब पेज पर उसका खाता खोल दिया।

25000 डॉलर खुद जमा किए

प्रिया ने खाता खोलने के बाद खुद संजीव के खाते में 25000 डॉलर जमा किए। इससे संजीव को विश्वास हो गया कि उसको मोटा मुनाफा होने वाला है। प्रिया की बातों में आकर संजीव ने 12 बार में 48 लाख से अधिक की राशि इस वेब पेज पर ट्रांसफर कर दी। उसको लगा कि उसको मुनाफा हो रहा है।

ऐसे हुई ठगी की जानकारी

वेब पर रकम एक करोड़ से ज्यादा दिखने के बाद अब संजीव ने रकम निकालने की कोशिश की तो साइबर ठगों ने कहा कि 30% टैक्स के रूप में और जमा करो तब पीड़ित को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो रही है। उन्होंने कई अन्य माध्यम से रकम निकालने की कोशिश की, लेकिन वह रकम नहीं निकली। बाद में पता चला कि यह ठगी का पेज है, जिस पर सिर्फ रकम बढ़ी हुई दिखती है।

एनसीआरपी पोर्टल पर भी दर्ज कराई शिकायत

साइबर ठगी के मामले की शिकायत पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज करने के अलावा एनसीआर पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। 48 लाख से ज्यादा की ठगी के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले में आरोपी की धर पकड़ की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ